फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drunk girl found in suspicious condition

संदिग्ध परिस्थितियों में नशे में धुत 20 वर्षीय युवती मिली

Fri, 15 Apr 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, पंचकूला Updated Fri, 15 Apr 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
drunk girl found in suspicious condition
नशे में धुत - फोटो : demo pics

पिंजौर के वार्ड चार स्थित भीमा देवी मंदिर के पास नशे से धुत 20 वर्षीय युवती को एक आटो चालक छोड़कर भाग गया। खाली प्लाट के पास पड़ी युवती को देख लोग इकट्ठे हो गए। जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


जहां से उपचार के बाद महिला सेल पंचकूला के हवाले कर दिया गया। महिला सेल ने युवती को उसके परिजनों सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार करीब दो बजे भीमा देवी मंदिर के पास खाली पड़े ग्राउंड में नशे की हालात में युवती को देख भीमा देवी कालोनी के लोग इकट्ठे हो गए। कालोनी निवासी एनके शर्मा ने इसकी सूचना थाना पिंजौर को दी। थाना के एडिशनल एसएचओ जोगिंद्र सिंह ने बताय कि युवती नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थी।
विज्ञापन


केंद्र से छुट्टी मिलने के बाद वह पिंजौर में अपने स्कूली दोस्तों से मिलने ऑटो में आई थी। इस दौरान उसने कोई नशे की गोली खा ली और उसे नशा हो गया। ऑटो चालक डर के मारे उसे भीमा देवी कालोनी के खाली ग्राउंड में छोड़ कर चला गया। युवती को उपचार के बाद महिला सेल पंचकूला के हवाले कर दिया गया है। वहां से उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed