{"_id":"570fd9d44f1c1bbb3b4a6ac7","slug":"drunk-girl-found-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में नशे में धुत 20 वर्षीय युवती मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में नशे में धुत 20 वर्षीय युवती मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर, पंचकूला
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर के वार्ड चार स्थित भीमा देवी मंदिर के पास नशे से धुत 20 वर्षीय युवती को एक आटो चालक छोड़कर भाग गया। खाली प्लाट के पास पड़ी युवती को देख लोग इकट्ठे हो गए। जिन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच युवती को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
जहां से उपचार के बाद महिला सेल पंचकूला के हवाले कर दिया गया। महिला सेल ने युवती को उसके परिजनों सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार करीब दो बजे भीमा देवी मंदिर के पास खाली पड़े ग्राउंड में नशे की हालात में युवती को देख भीमा देवी कालोनी के लोग इकट्ठे हो गए। कालोनी निवासी एनके शर्मा ने इसकी सूचना थाना पिंजौर को दी। थाना के एडिशनल एसएचओ जोगिंद्र सिंह ने बताय कि युवती नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती थी।
विज्ञापन
केंद्र से छुट्टी मिलने के बाद वह पिंजौर में अपने स्कूली दोस्तों से मिलने ऑटो में आई थी। इस दौरान उसने कोई नशे की गोली खा ली और उसे नशा हो गया। ऑटो चालक डर के मारे उसे भीमा देवी कालोनी के खाली ग्राउंड में छोड़ कर चला गया। युवती को उपचार के बाद महिला सेल पंचकूला के हवाले कर दिया गया है। वहां से उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन