फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs racket hearing on highcourt

ड्रग्स रैकेट: हाईकोर्ट में बंद कमरे में होगी सुनवाई

Wed, 06 May 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
drugs racket hearing on highcourt

ड्रग्स मामले पर सुनवाई कर रही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने बुधवार को वकीलों को एक-एक कर चैंबर में बुलाया।

विज्ञापन


पंजाब के ड्रग्स केस की जांच में ईडी और पंजाब पुलिस की भूमिका व जांच की स्थिति पर बंद कमरे में चर्चा हुई। इन कैमरा प्रोसीडिंग के बाद जस्टिस एके के मित्तल व जस्टिस रेखा मित्तल की बेंच ने सुनवाई 14 मई तक स्थगित कर दी है।

सुनवाई के दौरान जांच से जुड़े अहम तथ्यों की बात गोपनीय रखी गई, लेकिन मामले के मुख्य पैरवीकर्ता एडवोकेट नवकिरन सिंह ने बताया कि ईडी व पुलिस क ी भूमिका के अलावा अभी जांच में और क्या किया जाना है, ईडी मामले व ड्रग्स केसों के स्पीडी ट्रायल, ड्रग्स धंधे में लिप्त विदेशों में छिपे एनआरआई को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी लाने, ड्रग्स धंधे के इंटरनेशनल कनेक्शन और ईडी अधिकारी निरंजन सिंह के तबादले के पीछे कारणों जैसे मुद्दों पर बेंच ने वकीलों से विशेष तौर पर चर्चा की। इन कैमरा प्रोसीडिंग के बाद ओपन सुनवाई हुई।
विज्ञापन


इस दौरान ईडी अधिकारी निरंजन सिंह के वकील एडवोकेट जनरल अनुपम गुप्ता ने हवाला केस में सुप्रीम कोर्ट की जजमेंट का जिक्र किया। उन्होंने बेंच को बताया कि जिन मामलों में बड़े राजनेता या प्रभावशाली व्यक्तियों और अफसरों के बारे जांच चल रही हो, वहां जांच अधिकारी के हितों की रक्षा करना अदालत का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया पर नोट के मामले में तनातनी
बेंच ने पिछली सुनवाई पर पूछा था कि आखिर राजस्व मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया को मामले की जांच में क्यों बुलाना पड़ा। इस पर एक नोट एडवोकेट गुप्ता ने बेंच के समक्ष पेश किया।

ईडी की ओर से पैरवी कर रहे एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया चेतन मित्तल ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि गुप्ता यह नोट पेश नहीं सकते, क्योंकि यह ईडी का काम है। यह भी कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि ईडी के वकील को ही नोट के बारे पता न हो। इस पर गुप्ता ने आपत्ति जताई कि यह अदालत की अवमानना बनती है, क्योंकि बेंच ने ही उन्हें यह नोट तैयार करने के लिए कहा था।


गुप्ता ने यह पेशकश भी की कि यदि कोई चाहे तो नोट सार्वजनिक हो सकता है, इस पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। हालांकि बेंच ने इस नोट को गोपनीय ही रखा है और अगली सुनवाई पर जांच से जुड़ा रिकार्ड तलब किया है। अगली सुनवाई पर इस नोट पर भी बहस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed