फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs racket at chandigarh, ncb caught billions of drugs in january month from chandigarh

एक महीने में अकेले चंडीगढ़ में पकड़ी गई करोड़ों की ड्रग्स, चौंकाने वाले आंकड़े

Tue, 31 Jan 2017 11:35 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
drugs racket at chandigarh, ncb caught billions of drugs in january month from chandigarh
drugs
ड्रग रैकेट और ड्रग्स के कारोबार को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अकेले चंडीगढ़ में एक महीने में करोड़ों की ड्रग्स पकड़ी गई। इसमें ड्रग्स में अफीम, भुक्की, चरस और गांजे से कई गुना ज्यादा मेडिसिनल ड्रग्स है। इनमें आयुर्वेदिक दवाएं भी शामिल हैं। यह दवाएं केमिस्ट दुकानों के साथ साथ पंसारी की दुकानों तक में बिक रहीं थीं।
विज्ञापन


एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि 27 जनवरी तक नशे की 90 खेप पकड़ी हैं। इसमें 19 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अफीम, हेरोइन, भुक्की, चरस और गांजे की तस्करी के मामले कम सामने आए है, जबकि प्रतिबंधित इंजेक्शन, गोलियां, सीरप व आयुर्वेदिक दवाओं की मात्रा ज्यादा है। एनसीबी छापेमारी की कार्रवाई स्टेट पुलिस व ड्रग्स इंस्पेक्टरों के साथ कर रही है।
विज्ञापन


एनसीबी से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 30 दिसंबर से लेकर 27 जनवरी तक 5 करोड़ 22 लाख 57 हजार 61 रुपये की ड्रग्स पकड़ी गई। इसमें 3 करोड़ 41 लाख रुपये से ज्यादा की आयुर्वेदिक दवाएं शामिल हैं। इन दवाओं में अफीम की मात्रा होती है और बिना किसी रोक टोक स्टॉक की जा रही थी। साथ ही  बिना किसी वैद्य या डॉक्टर के परामर्श के बेची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में ड्रग्स पर एनसीबी के पैनी नजर

drugs racket at chandigarh, ncb caught billions of drugs in january month from chandigarh
drugs
जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी को अमृतसर में ड्रग्स इंस्पेक्टर के साथ मिलकर एक घर में गैरकानूनी तरीके से स्टोर की 2 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित आयुवेदिक दवाएं मिली थीं। इसमें कामिनी, बरशाशा, जटी फलादी वटी हबे मुमसाकी खास दवाएं शामिल थीं। एनसीबी ने इस मामले में सुनील शर्मा को गिरफ्तार किया था।

12 जनवरी को एनसीबी की टीम ने अमृतसर में ही एक पंसारी की दुकान से आयुर्वदिक 129640 गोलियां बरामद की थीं। पंसारी के गोदाम से कामिनी वटी, जटीफलाद वटी, हबे मुमसिक खास बरशाशा पेस्ट बरामद किया था। एनसीबी ने दावा किया कि 8 प्रतिशत से लेकर 32 प्रतिशत तक अफीम की मात्रा होती है। एनसीबी ने इस मामले में राजपाल पंसारी के मालिक गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

3 जनवरी को अमृतसर में एसए मेडिकोज पर रेड कर एनसीबी ने 80 हजार 600 रुपये मूल्य की आयुर्वेदिक दवाएं पकड़ी थीं। एनसीबी ने एसए मेडिकोज के मालिक गिरवर लाल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। एनसीबी ने चुनाव के मद्देनजर पंजाब के हर जिले में एक इंस्पेक्टर व पैरामिलिट्री फोर्स के चार जवान तैनात कर रखे हैं। साथ ही 250 ड्रग्स तस्करों की लिस्ट बनाई गई है। इन पर एनसीबी की पैनी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed