फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs controler team raid in panchkula hooka bar

हुक्का बार पर ड्रग्स कंट्रोलर का छापा, आपत्तिजनक चीजें बरामद

Sat, 05 Dec 2015 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 05 Dec 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
drugs controler team raid in panchkula hooka bar

पंचकूला में एक बार फिर सेक्टर-9 स्थित हुक्का बार अरेबिक पर ड्रग्स कंट्रोलर की टीम ने छापेमारी की, जिस दौरान कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई।

विज्ञापन


बेसमेंट में चलने वाले इस हुक्काबार से पंचकूला ड्रग्स कंट्रोलर द्वारा हुक्के में इस्तेमाल किए जाने वाले पानी, चिलम में यूज किए जाने वाले फ्लेवर के सैंपल ड्रग्स कंट्रोलर अधिकारी द्वारा लिए गए।
विज्ञापन


पंचकूला के हुक्का बार पर पंचकूला के डिप्टी कमिश्नर के आदेशों पर छापेमारी की गई। इस दौरान ड्रग कंट्रोलर की टीम ने यहां से पैकेट भी जब्त किए, जिसके सैंपल टेस्ट लैब के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुक्काबार में टीम ने पाया कि एक हुक्के का प्रयोग यहां पर कई लोग एक साथ ही कर रहे थे। जो कि गलत था। पंचकूला के इस हुक्का बार में डिप्टी सीएमओ ने नौ लोगों के चालान किए गए। यह लोग यहां हुक्का सेवन कर रहे थे।

किचन में मिली गंदगी, स्मोकिंग हो रही थी

drugs controler team raid in panchkula hooka bar

ड्रग्स कंट्रोलर और जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने पंचकूला के अरेबिक हुक्काबार के किचन की भी जांच की। यहां अधिकारियों को गंदगी का अंबार मिला। ड्रग कंट्रोलर अधिकारी सारिका मलिक ने बताया कि बेसमेंट में स्मोकिंग की अनुमति नहीं है, यहां स्मोकिंग हो रही थी।

लगातार चलेगा अभियान
पंचकूला के हुक्काबारों में लगातार छापामारी की योजना बनाई गई है। पंचकूला जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ हुक्काबारों मालिकों को कई बार हिदायत देने के बावजूद यहां गड़बड़ी होती हैं। इसी लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। जिसके तहत हुक्काबारों में छापामारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed