फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug smuggler arrested, two kg of ganja recovered

Chandigarh News: नशा तस्कार गिरफ्तार, दो किलो गांजा बरामद

Mon, 28 Aug 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested, two kg of ganja recovered
चंडीगढ़। पुलिस ने मक्खन माजरा के सुखना चो ब्रिज के पास एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मौलीजागरां गांव निवासी रवि कुमार (33) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 2.1 किलो गांजा बरामद हुआ। मौलीजागरां थाना पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मौलीजागरां थाना पुलिस टीम बीते शनिवर को मक्खन माजरा में गश्त कर रही थी। टीम जब सुखना चो ब्रिज के पास पहुंची तो सामने से एक युवक बैग लेकर आता दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने युवक को रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर जाने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे रोक लिया। बैग की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। आरोपी गांजे की पुड़िया बनाकर लोगों को बेचता था। पुलिस पता लगा रही है कि रवि गांजा कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed