{"_id":"8084c39a2a586281770f345ad8c30812","slug":"drug-racket-highcourt-go-to-simranjit-singh-maan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्करी: हाईकोर्ट में मान की याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग तस्करी: हाईकोर्ट में मान की याचिका खारिज
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Feb 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में ड्रग तस्करी के मामले में पूर्व सांसद एवं शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान की याचिका हाईकोर्ट में खारिज हो गई है।
विज्ञापन
गौर हो कि पूर्व सांसद ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर ड्रग तस्करी में तस्कर और राजनीतिक हस्तियों के गठजोड़ की सीबीआई जांच के निर्देश जारी करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया है।
विज्ञापन
चीफ जस्टिस संजय किशन कौल एवं जस्टिस अरुण पल्ली पर आधारित खंडपीठ ने उनकी याचिका को स्वीकार करते हुए मामले की सुनवाई बुधवार के लिए निर्धारित की थी।
हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में उन्होंने पंजाब सरकार के अलावा, प्रदेश के मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी प्रतिवादी बनाया गया है। याचिका में फतेहगढ़ साहिब में 3 मार्च 2013 को दर्ज मामले का हवाला दिया है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कांग्रेस हाईकमान को भेजी गई उस चिट्ठी का भी हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा पर संगीन आरोप लगाए हैं।
इसके साथ ही याचिका में कहा गया है कि ड्रग तस्करी में पकड़े गए आरोपी पुलिस अधिकारी भोला द्वारा विक्रम सिंह मजीठिया पर भी संगीन आरोप लगाए हैं।
याचिका में कहा गया है कि इस घटनाक्रम में साफ होता है कि कई नशे के सौदागरों और राजनीतिक हस्तियों के बीच गहरा गठजोड़ है। इससे पूर्व कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व सांसद जसमीत सिंह बराड़ भी हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुके हैं।