{"_id":"64fe2b5c098919739b2f44a917ac2e99","slug":"drug-racket-case-police-silence-on-call-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग रैकेट मामलाः कॉल डिटेल पर पुलिस चुप्पी पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग रैकेट मामलाः कॉल डिटेल पर पुलिस चुप्पी पर सवाल
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट के मास्टरमाइंड जगदीश भोला और यूथ अकालीदल के महासचिव मनिंदर सिंह औलख के मोबाइल कॉल डिटेल देख पुलिस के माथे पर बल पड़ गए हैं।
विज्ञापन
दोनों की कॉल डिटेल में कुछ और अकाली नेताओं के अलावा अधिकारियों के नंबरों का खुलासा हुआ है। यही नहीं काल डिटेल में कुछ ऐसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नंबरों का पता चला है जो इस रैकेट से जुड़े हैं और लंबे समय से इसे प्रमोट कर रहे हैं।
विज्ञापन
जगदीश भोला और मनिंदर औलख की कॉल डिटेल में कुछ वीआईपी नंबरों को देख पुलिस ने चुप्पी साध ली। इस रैकेट में शामिल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रमोटरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की दो अलग-अलग टीमें बना कर जांच की दिशा बदल दी गई है।
विज्ञापन
रैकेट में कुछ अकाली नेताओं और अधिकारियों की भूमिका से जुड़े सवाल पर पटियाला केएसएसपी हरदयाल सिंह मान ने कहा कि उनकेपास फिलहाला ताजा अपडेट नहीं है क्योंकि जांच टीमों से अभी बातचीत नहीं हो सकी है लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि जांच में कुछ ताजा अपडेट मिले हैं और इसी लीड पर जांच चल रही है, लेकिन उसका खुलासा फिलहाल संभव नहीं है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभी तक की जांच में कुछ नेताओं के नाम सामने आए हैं, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर उसे वेरिफाई कर रही है।
सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस सही समय पर कुछ महत्वपूर्ण खुलासे करेगी, लेकिन इससे पहले वह दस्तावेजी सुबूत इकट्ठा कर रही है ताकि जांच और पुलिस टीमों पर किसी तरह उंगली न उठे।