{"_id":"61967567c68f8b501d4398cd","slug":"drug-racket-case-hearing-adjourned-till-december-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों करोड़ का ड्रग रैकेट केस: सीलबंद रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं, छह दिसंबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों करोड़ का ड्रग रैकेट केस: सीलबंद रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं, छह दिसंबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई
Thu, 18 Nov 2021 09:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 18 Nov 2021 09:21 PM IST
सार
छह दिसंबर को हजारों करोड़ रुपये के ड्रग रैकेट मामले की सुनवाई होगी। इस दिन सीलबंद रिपोर्ट को सार्वजनिक करने को लेकर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में हजारों करोड़ के ड्रग रैकेट केस की सुनवाई फिर स्थगित कर दी गई है। अब इस मामले की सुनवाई छह दिसंबर को तय की गई है। अगली सुनवाई पर यह फैसला लिया जा सकता है कि हाईकोर्ट में बीते तीन साल से रखी सीलबंद रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए या नहीं।
विज्ञापन
गुरुवार को जस्टिस एजी मसीह एवं जस्टिस संदीप मोदगिल की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई शुरू होते ही अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा इस मामले में उन्हें भी पक्ष बनाए जाने की अर्जी पर चर्चा हुई। मजीठिया की इस अर्जी का पंजाब सरकार ने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने इस मामले की पैरवी के लिए सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट दुष्यंत दावे को नियुक्त किया है। दुष्यंत दावे ने मजीठिया की इस अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि इस पड़ाव पर मजीठिया को कैसे इस मामले में पक्ष बनाया जा सकता है। उन्होंने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि इस अर्जी को खारिज किया जाए। इस पर हाईकोर्ट ने फिलहाल सुनवाई छह दिसंबर तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
मजीठिया ने अपनी अर्जी पर क्या कहा था
बिक्रम मजीठिया ने अपनी अर्जी के माध्यम से कहा कि इस मामले में लगातार उनका नाम जोड़ा जा रहा है। यह सब कांग्रेस अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है। विधानसभा चुनाव करीब होने के कारण ऐसा बार-बार किया जा रहा है।