{"_id":"66755a3f68a02498770438db","slug":"drone-recovered-from-border-area-of-tarn-taran-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तरनतारन के सीमावर्ती क्षेत्र से ड्रोन बरामद, पाकिस्तान से आया था, BSF-Police ने चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: तरनतारन के सीमावर्ती क्षेत्र से ड्रोन बरामद, पाकिस्तान से आया था, BSF-Police ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Fri, 21 Jun 2024 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:23 PM IST
सार
पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन आया है जिसके जरिए हथियार, हेरोइन खेमकरण सेक्टर में भेजी गई है। इसी सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल और पुलिस टीम ने उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
तरनतारन से ड्रोन बरामद
- फोटो : संवाद
विस्तार
तरनतारन के सीमावर्ती गांव मस्तगढ़ में बीएसएफ और तरनतारन पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक खेतों में गिरा ड्रोन बरामद हुआ है। संबंधित थाना खेमकरण में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से एक ड्रोन आया है जिसके जरिए हथियार, हेरोइन खेमकरण सेक्टर में भेजी गई है। इसी सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा बल और पुलिस टीम ने उक्त क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।
इस दौरान गांव मस्तगढ़ के एक खेत में एक डीजीआई मैट्रिक्स ड्रोन बरामद हुआ है। यह ड्रोन किसने मंगवाया था, इसकी जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। इलाके में सक्रिय तस्करों की एक सूची भी तैयार की गई है। इलाके में सर्च की जा रही है।