{"_id":"6606a9703ec53a981c0a0541","slug":"drone-and-heroin-recovered-from-mamdot-and-amritsar-by-bsf-2024-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतसर में बीएसएफ ने सीमांत इलाके से बरामद किया ड्रोन, ममदोट में सरहद से मिली साढ़े नौ किलो हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतसर में बीएसएफ ने सीमांत इलाके से बरामद किया ड्रोन, ममदोट में सरहद से मिली साढ़े नौ किलो हेरोइन
Fri, 29 Mar 2024 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Mar 2024 05:13 PM IST
सार
वीरवार शाम बीएसएफ जवानों ने दाओके गांव के पास एक ड्रोन बरामद किया था। बल की टुकड़ी ने वीरवार सायं कुछ संदिग्ध आवाज सुनी। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। कुछ घंटों के बाद करीब 6.40 बजे जवानों ने दाओके गांव के बाहरी क्षेत्र के साथ सटे एक खेत से एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन (डीजेआई माविक 3) बरामद कर लिया।
विज्ञापन
बरामद हेरोइन के साथ बीएसएफ जवान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने अमृतसर के सीमांत क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद करने के साथ ही हेरोइन का भी एक पैकेट बरामद किया है। बल के जवानों ने यह बरामदगी दाओके और नागालंब से की है। बीएसएफ के अधिकारियों ने दोनों मामलों में जांच के बाद सीमा से पकड़ा ड्रोन और हेरोइन का पैकेट लोकल पुलिस को सौंप दिया है।
बल के प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ की 117 बटालियन की एक टुकड़ी सीमांत गांव नागालंब के पास गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि गांव के श्मशान घाट के पास भूरे रंग की टेप में लिपटा एक पैकेट पड़ा है, इसके बाद जवानों ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसे अपने कब्जे में ले लिया। जांच करने के दौरान उसमें एक किलो 140 ग्राम हेरोइन पाई गई।
इससे पहले वीरवार शाम बीएसएफ जवानों ने दाओके गांव के पास एक ड्रोन बरामद किया था। बल की टुकड़ी ने वीरवार सायं कुछ संदिग्ध आवाज सुनी। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। कुछ घंटों के बाद करीब 6.40 बजे जवानों ने दाओके गांव के बाहरी क्षेत्र के साथ सटे एक खेत से एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन (डीजेआई माविक 3) बरामद कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों ने दोनों मामलों में हुई बरामदगी की जांच के बाद इसमें अगली कार्रवाई हित ड्रोन और हेरोइन लोकल पुलिस को सौंप दिए।

Trending Videos
पाकिस्तानी तस्करों ने जुराब में डालकर भारतीय सीमा में फेंकी हेरोइन
बीएसएफ को सरहद से हेरोइन के नौ पैकेट मिले हैं, ये पैकेट जुराब में डाले हुए थे। हेरोइन का वजन साढ़े नौ किलोग्राम आंका गया है। शुक्रवार को ये सभी पैकेट बीएसएफ की बीओपी महार सोना (फाजिल्का एरिया) के पास फेंसिंग पार खेत से बरामद हुए हैं।
बीएसएफ के मुताबिक सुबह रुटीन की तरफ फेंसिंग पार खेतों के साथ बने रास्ते पर खोजी कुत्तों के संग गश्त की जा रही थी। वहां पर कच्चे रास्ते पर पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसे कुछ लोगों के पांव के निशान मिले। बीएसएफ को शक हो गया कि रात में यहां कोई आया है और हेरोइन की खेप छिपाकर गया है।
बीएसएफ ने अपने खोजी कुत्तों की मदद से चेकिंग शुरू की। बीओपी महार सोना के पास खेत से जुराब में डाले हुए हेरोइन के नौ पैकेट मिले। उक्त पैकेटों में लगभग साढ़े नौ किलोग्राम हेरोइन थी। बीएसएफ ने हेरोइन अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक भारतीय तस्करों ने उक्त हेरोइन की खेप मंगवाई थी, इसे तस्करों ने उठाकर ले जाना था कि बीएसएफ के हाथ लग गई।
उधर, खुफिया सूत्रों के मुताबिक भारत में लोकसभा चुनाव हैं, इसलिए पाकिस्तान से हेरोइन की खेप भारत में भेजी जा रही है। बीएसएफ ने सरहद पर चौकसी बढ़ाई हुई है, इससे उक्त हेरोइन की खेप पकड़ी गई।