{"_id":"63a49227bc460a50576e484e","slug":"drone-activity-increased-due-to-fog-along-indo-pak-border-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पाकिस्तानी तस्करों की नई चाल, लाइट पर टेप लगा भेज रहे ड्रोन, आवाज से मार गिराते BSF जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पाकिस्तानी तस्करों की नई चाल, लाइट पर टेप लगा भेज रहे ड्रोन, आवाज से मार गिराते BSF जवान
Thu, 22 Dec 2022 10:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:54 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट घने कोहरे की आड़ में पिछली कुछ कुछ दिनों से हथियार और हेरोइन को भारतीय क्षेत्र में गिराने के उद्देश्य से ड्रोनों की आवाजाही में इजाफा हुआ है। अधिकारी ने बताया कि हमने गश्त बढ़ा दी है और बीएसएफ जवान सतर्क हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
घने कोहरे की आड़ में पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में इजाफा कर दिया है। उधर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट चौकसी बढ़ा दी है। यह जानकारी गुरुवार को बीएसएफ के एक अधिकारी ने दी। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि केवल एक महीने में उन्होंने छह रोटर वाले हेक्साकॉप्टर समेत आठ ड्रोन को सीमावर्ती क्षेत्रों में मार गिराया है। अमृतसर, तरनतारन और फाजिल्का जिलों में विशेष रूप से रात और सुबह के समय ड्रोन की आवाजाही दर्ज की गई है। तस्करों ने ड्रोन पर लगी बत्तियों को टेप से ढकना भी शुरू कर दिया है ताकि उन्हें देखा न जा सके।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में बीएसएफ जवानों ने फाजिल्का में सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन से कथित तौर पर गिराई गई 25 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 50 राउंड गोला बारूद को बरामद किया था। उन्होंने कहा कि तस्कर अन्य तरीकों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। बुधवार को बीएसएफ ने फाजिल्का के एक खेत से रात करीब दो बजे 25 किलो हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट घने कोहरे की आड़ में पिछली कुछ कुछ दिनों से हथियार और हेरोइन को भारतीय क्षेत्र में गिराने के उद्देश्य से ड्रोनों की आवाजाही में इजाफा हुआ है। अधिकारी ने बताया कि हमने गश्त बढ़ा दी है और बीएसएफ जवान सतर्क हैं।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इस साल अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 200 से अधिक पाकिस्तानी ड्रोन की आवाजाही दर्ज की गई है। अधिकारी ने कहा कि घने कोहरे की वजह से तस्करों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई है और बीएसएफ के जवान पाकिस्तान से प्रवेश करने वाले ड्रोनों को रोकने के लिए उनकी भिनभिनाहट जैसी आवाज पर पूरी तरह सतर्कता बरत रहे हैं।