{"_id":"65c72ca406b273dfbb06c2c5","slug":"drivers-of-jalandhar-verka-on-strike-supply-of-milk-affected-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हड़ताल पर बैठे वेरका के ड्राइवर, फटे पैकेट के पैसे वेतन से काटने का विरोध, दोआबा में दूध सप्लाई ठप्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: हड़ताल पर बैठे वेरका के ड्राइवर, फटे पैकेट के पैसे वेतन से काटने का विरोध, दोआबा में दूध सप्लाई ठप्प
Sat, 10 Feb 2024 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:29 PM IST
सार
ड्राइवरों का आरोप है कि दूध के पैकेट से लीकेज होने पर जो नुकसान होता है, उसके पैसे उनके वेतन में से काटे जा रहे हैं। इससे उनका नुकसान हो रहा है। इसे लेकर अधिकारियों से भी बातचीत की गई, मगर कुछ हासिल नहीं हुआ। जिसके चलते धरना लगाया गया है।
विज्ञापन
पंजाब
- फोटो : www.verka.coop
विस्तार
पंजाब में जालंधर सहित दोआबा के चार जिलों में दूध की सप्लाई ठप होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार रात से ही जालंधर वेरका के करीब 40 ड्राइवर हड़ताल पर बैठ गए हैं। शनिवार को वेरका दूध की सप्लाई बंद रही।
जालंधर वेरका से पूरे दोआबा यानी जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और फगवाड़ा सहित अन्य जगहों पर सप्लाई जाती थी, जो शनिवार को बंद रही। ड्राइवरों की गाड़ियां वेरका के अंदर ही खड़ी हैं और काम पूर्ण रूप से बंद पड़ा हुआ है।
ड्राइवरों का आरोप है कि दूध के पैकेट से लीकेज होने पर जो नुकसान होता है, उसके पैसे उनके वेतन में से काटे जा रहे हैं। इससे उनका नुकसान हो रहा है। इसे लेकर अधिकारियों से भी बातचीत की गई, मगर कुछ हासिल नहीं हुआ। जिसके चलते धरना लगाया गया है। सभी ट्रक ड्राइवर अपने मांगों को लेकर अड़े हुए हैं, सभी का कहना है कि मांगें पूरा न होने तक धरना जारी रहेगा। जिससे दोआबा में दूध का संकट पैदा हो सकता है क्योंकि वेरका की डिमांड बहुत ज्यादा है।