{"_id":"647b5131821d2e8a320c4fc6","slug":"driver-caught-stealing-petrol-from-bus-in-ganganagar-prtc-punjab-roadways-chandigarh-news-c-16-1-pkl1058-156542-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गंगानगर में बस से पेट्रोल चोरी करते ड्राइवर को पकड़ा\nहिमाचल के नाहन में कंडक्टर पैसे लेकर टिकट न देते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गंगानगर में बस से पेट्रोल चोरी करते ड्राइवर को पकड़ा हिमाचल के नाहन में कंडक्टर पैसे लेकर टिकट न देते दबोचा
विज्ञापन
मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड की चेकिंग में पांच मामले आए पकड़ में
स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग को पकड़े गए लोगों पर उच्च कार्रवाई के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी बसों के ड्राइवर जहां खुद तेल चोरी कर रहे हैं तो कंडक्टर सवारियों से किराया लेकर उन्हें टिकट न देकर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं। जबकि कुछ जगह तो बसे तय रूट पर नहीं चल रही है। यह बात मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड की चेकिंग में सामने आई है। टीम ने ऐसे पांच मामले पकड़े हैं। वहीं, अब इन सभी मुलाजिमों पर सख्त कार्रवाई के लिए डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट को आदेश दिए गए हैं। विभाग के मंत्री लालजीत भुल्लर ने मुलाजिमों से अपील की है कि वह सरकार की ओर से तय नियमों का पालन करें, ताकि बाद में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों को कहा है कि अगर उन्हें लगता है कि कहीं नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो इस बारे में विभाग को सूचित करें।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने गंगानगर (राजस्थान) के बस स्टैंड पर शुक्रवार रात चेकिंग की है। इस दौरान पंजाब रोडवेज चंडीगढ़ की बस से करीब 20 लीटर डीजल चोरी करते ड्राइवर अरविंदर सिंह को रंगे हाथों पकड़ा गया है। इसी तरह नाहन (हिमाचल) में चेकिंग के दौरान तरनतारन डिपो की बस के कंडक्टर हरपाल सिंह को पैसे लेकर टिकट न देने के आरोप में काबू किया है। उसने यात्रियों से 98 रुपये लिए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया। सरहिंद पुल पर चेकिंग के दौरान मोगा डिपो की बस नंबर को निर्धारित रूट से अन्य रूट पर चलते काबू किया गया है। इसके अलावा बस चलाते समय मोबाइल फोन सुनने के मामले में भी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। फगवाड़ा में चेकिंग के दौरान पीआरटीसी लुधियाना डिपो की बस का ड्राइवर विनोद कुमार बस चलाते समय फोन सुनता पाया गया, जो सीधे तौर पर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहा था। इसके अलावा बिना टिकट यात्रियों से भी जुर्माना वसूला गया। ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट को रिपोर्ट किए गए ड्राइवरों और कंडक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।