फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drinkers Terroe in Chandigarh

नशेड़ियों ने बंद कराई लोगों की इवनिंग वॉक

Sun, 15 Jun 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jun 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
Drinkers Terroe in Chandigarh

सेक्टर-29 में शाम के बाद यहां के निवासियों ने पार्कों में सैर करना छोड़ दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पार्कों की अधिकतर स्ट्रीट लाइट्स बंद पड़ी हैं, जिसका फायदा नशेड़ियों को मिल रहा है। पार्कों में दिन के समय युवक और युवतियों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस भी इन नशा करने वालों को नहीं रोक रही है। इसके साथ ही यहां पर आवारा कुत्तों और पानी की भारी किल्लत से यहां के निवासी जूझ रहे हैं।  

विज्ञापन


क्या-क्या है यहां पर

सेक्टर-29 में ट्रैफिक लाइन है जहां पर हर रोज सैकड़ों लोग चालान भुगतने के लिए आते हैं। इसके साथ ही यहां पर आधा दर्जन मंदिर और एक गुरुद्वारा है। सेक्टर में साईं मंदिर है, जहां पर कई वीआईपी लोग भी माथा टेकने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


क्या कहना है लोगों का
बच्चों के लिए कोई भी खेल का मैदान नहीं है, जिस कारण बच्चे बड़ी ग्रीन बेल्ट्स में ही खेलने लग जाते हैं। पिक एशिया गार्डन में तो कई बार सैर करने वाले लोगों को बाल लग चुकी है। यहां पर पब्लिक टॉयलेट का निर्माण किया गया है, लेकिन लोगों के लिए यह खोला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुभाष चंद गुप्ता, सीनियर उपाध्यक्ष, सेक्टर-29बी आरडब्ल्यू

हर मंगलवार को यहां पर मंडी लगती है। मंडी लगने से सड़क पर ही वाहन पार्क होते हैं, जिस कारण जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं।
-जगीर सिंह, उपाध्यक्ष, टेनामेंट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन

केंद्रीय विद्यालय स्कूल के पास जगह-जगह गंदगी और मलबे के ढेर लगे हुए हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अंदरूनी पार्कों के झूले टूटे हुए हैं, जहां पर आवारा कुत्ते घूमते हैं। एरिया की सीवरेज लाइनें भी बंद पड़ी हुई है।
-धमेंद्र कुमार सिंह, निवासी ओसीएफ कालोनी

नगन निगम का प्रावधान है कि पांच साल बाद ही सड़कों की कारपेटिंग हो सकती है, लेकिन कई जगह सड़कों की हालत खस्ता है। ऐसे में इसमें बदलाव किया जाना चाहिए। जिस सड़क की हालत ज्यादा खस्ता है उसे पांच साल पूरा होने से पहले भी ठीक करना चाहिए। एरिया में मकानों के ऊपर पेड़ लगे हुए हैं जो कि लोगों के लिए जानलेवा बने हुए हैं।
-कुलवंत सिंह, महासचिव, नेहरू सोशल वेलफेयर सोसाइटी

एरिया में पानी की काफी किल्लत है। पहली और दूसरी मंजिल में तो पानी चढ़ता ही नहीं है। वहीं सफाई कर्मचारी आते हैं, लेकिन सब जगह से सफाई नहीं होती है। पार्कों की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं।
-जसविंदर सिंह

पार्कों के फुटपाथ की सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं देता है। पार्कों में शाम के बाद नशा करने वालों का कब्जा हो जाता है।
-सतीश, निवासी प्रेस क्वार्टर कालोनी

साप्ताहिक मंडी लगने के बाद यहां पर गंदगी का ढेर लग जाता है। जहां से हमेशा दुर्गंध आती रहती है। मंडी को यहां से शिफ्ट किया जाना चाहिए। वी- रोड में काफी हादसे होते हैं।
-सलीम परवेज, टैक्सी स्टैंड संचालक

कालोनी के मकानधारकों को मालिकाना हक नहीं मिला है। अभी भी यहां के निवासियों के मकान पावर आफ अटार्नी पर हैं। सेक्टर में जगह-जगह बिजली के तारे खुले हुए हैं। सेक्टर-29 सी की मार्केट का शौचालय के साथ बरामदे की छत जर्जर हालत है जो कभी भी गिर सकती है। पार्कों में शाम के बाद नशा करने वालों का जमघट लगा रहता है।
-हरीश चंद्र, सचिव, नेहरू वेलफेयर सोसाइटी

औद्योगिक क्षेत्र के एरिया में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शाम के बाद कई जगह अंधेरा छा जाता है। शुक्रवार को बारिश के बाद से सीवरेज बंद होने से सड़कों पर अभी तक पानी जमा है।
-रेणू सिंगला, बिजनेसमैन

जगह-जगह बिजली की तारे लटक रही हैं। पार्कों में बरसाती पानी जमा हो जाता है। पार्कों में नशा करने वालों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। राशन के डिपो में गेहूं के अलावा दूसरे उत्पाद भी मिलने चाहिए।
-आशा, निवासी सेक्टर-29 बी

एरिया में अवैध रूप से शराब बिकती है, जिससे माहौल खराब हो रहा है। इसके अलावा सेक्टर के पार्कों में भी शाम के बाद नशेड़ियों की भरमार रहती है। इन पर फौरन लगाम लगानी चाहिए।
-सुनीता, निवासी सेक्टर-29 बी

गलियों में बिजली की तारें पुरानी हो चुकी हैं। ऐसे में लोड बढ़ने और कम होने से शार्ट सर्किट हो जाता है, जिससे बिजली गुल होती रहती है। इन तारों को बदलना चाहिए।
-मंजीत सिंह

यहां कोई डिस्पेंसरी नहीं है, जो ईएसआई की डिस्पेंसरी है उसमें आम लोग नहीं जा सकते हैं। एरिया की सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है। सरकारी स्कूलों की अपग्रेडेशन होनी चाहिए।

-अविनाश
 
ये कहना है पार्षद का

सेक्टर-29 बी की अंदरूनी सड़कों के अलावा सभी सड़कों की कारपेटिंग हो चुकी है। यहां की जो सड़कें टूटी हुई हैं उसका काम भी दिसंबर तक हो जाएगा। सरकारी स्कूल की अपग्रेडेशन के लिए प्रशासन से कहा गया है। साथ ही ट्रैफिक लाइन के साथ नई ग्रीन बेल्ट बनाई जा रही है, जिसका काम जल्द पूरा होने वाला है। एरिया की स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने के लिए जल्द ही अधिकारियों का दौरा करवाया जाएगा। सेक्टर के पार्कों में नशा करने वालों की शिकायत मिल रही है। इस संबंध में जल्द ही आईजी से पुलिस को निर्देश दिए जाने के लिए मुलाकात की जाएगी। इसके अलावा वार्ड का कोई भी निवासी अपनी समस्या के लिए कभी भी संपर्क कर सकता है।
- सतीश कैंथ, वार्ड पार्षद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed