फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drink lots of coconut in Chandigarh, rate reached 50 rupees

चंडीगझ़ में खूब पिएं नारियल, 50 रुपए पहुंचा रेट

Mon, 17 May 2021 01:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Drink lots of coconut in Chandigarh, rate reached 50 rupees
चंडीगढ़। नारियल पानी पीने वालों के लिए राहत भरी खबर है। नारियल के दाम गिरकर एक बार फिर 50 रुपये तक पहुंच गए हैं। इससे पहले नारियल के दाम 110 रुपये तक पहुंच गए थे, जिससे लोग काफी परेशान थे। नारियल की अतिरिक्त गाड़ियां शहर में आने से बढ़े हुए दामों की समस्या से निजात मिली है।
विज्ञापन

आढ़ती संजीव शर्मा (बंटू) ने बताया कि शहर में कर्नाटक (बंगलूरू), बंगाल और महाराष्ट्र से नारियल आता है। बंगलूरू का नारियल अच्छा माना जाता है, इसलिए इसके दाम मुंबई व बंगाल के नारियल से ज्यादा होते हैं। सामान्य दिनों में नारियल की तीन से चार गाड़ियां शहर आती थीं लेकिन कोरोना के चलते अचानक मांग क्या बढ़ी, मंडी में 12 से 13 गाड़ियां आने लगीं, लेकिन दामों में फिर भी कमी नहीं हुई। हमें नारियल 80 रुपये प्रति नग मिलता था, जो बाहर 100 से 110 रुपये में बिक रहा था। अब गाड़ियों की संख्या और बढ़ गई है इसलिए नारियल के दामों में भी गिरावट आई है। इस समय मुंबई व बंगाल वाले नारियल के दाम भी 40 से 50 रुपये है जबकि बंगलूरू वाला नारियल 55 से 60 रुपये प्रति नग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed