फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Draw to give flats to more than 500 people on 10 December

500 से ज्यादा लोगों को फ्लैट्स देने के लिए ड्रा 10 दिसंबर को

Mon, 07 Dec 2020 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Draw to give flats to more than 500 people on 10 December
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के हाउसिंग बोर्ड की ओर से टीन शेड कॉलोनी के 500 से ज्यादा लोगों कोफ्लैट्स देने के लिए अंतिम ड्रा 10 दिसंबर को निकाला जाएगा। मलोया में इस समय करीब 2195 फ्लैट्स खाली पड़े हैं, इसमें से 1216 फ्लैट्स की अलॉटमेंट हो चुकी है और 600 परिवार मलोया में शिफ्ट हो चुके हैं। बाकी 1100 परिवार को अगले 15 दिनों के अंदर शिफ्ट कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत बोर्ड फ्लैट्स को अलॉट कर रहा है। बोर्ड ने तीसरे ड्रा के 416 परिवारों को फ्लैट का आवंटन पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद सेक्टर-52 की टीन शेड में रहने वाले इन परिवारों को आठ दिसंबर से फ्लैट की चाबी देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

सेक्टर-52 के 416 परिवारों को मलोया में फ्लैट देने के लिए दो दिसंबर को कंप्यूटराइज्ड ड्रा निकाला गया था। इसके बाद इन्हें सेक्टर-9 स्थित चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड परिसर में आवंटन पत्र सौंपे गए। इन परिवारों को अब मकान की चाबी देने का काम आठ दिसंबर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड ने मलोया के मकान नंबर 2219 और 2220 में पजेशन आफिस बनाया है। यहां पर लोगों के सभी दस्तावेजों की जांच कर मकानों की चाबी सौंपी जाएगी। हाउसिंग बोर्ड की अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग कांप्लेक्स योजना के तहत टीन शेड कालोनी के लोगों को मलोया में फ्लैट्स दिए जा रहे हैं। लोगों को यहां रहने के लिए हर महीने 3000 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed