फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Draw of Airocity Plots in PUDA Bhawan by GMADA

जानिए, कहां निकाले जाएंगे एयरोसिटी प्लॉटों के ड्रा

Sun, 22 Jun 2014 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 22 Jun 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Draw of Airocity Plots in PUDA Bhawan by GMADA

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद एयरोसिटी प्लॉटों के नंबरिंग ड्रॉ का स्थान पुडा भवन से बदल दिया है।

विज्ञापन


अब 24 और 25 जून को ड्रॉ सेक्टर-70 स्थित कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया जाएगा। ड्रॉ की प्रक्रिया सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगी। ड्रॉ पर जहां कैमरे की नजर रहेगी। वहीं, सरकार के आब्जर्वर भी ड्रॉ प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


गमाडा से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 और 25 जून को मौसम खराब रहने का अनुमान है। उस दिन तेज हवाएं, आंधी और बारिश होने संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गमाडा प्रबंधन किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। क्योंकि नंबरिंग ड्रॉ में केवल शहर ही नहीं बल्कि देशभर के लोग पहुंचेंगे। इसी मामले पर उच्च अधिकारियों की मीटिंग हुई। इसके बाद ड्रॉ के वेन्यू को बदलने का फैसला लिया गया।

वहीं, जिस कम्युनिटी सेंटर में अब ड्रॉ होगा, वहां 250 से 300 लोगों के बैठने की क्षमता है। साथ ही हाल किसी भी तरह के मौसम में लोगों के लिए सुरक्षित है।

इसके अलावा ड्रॉ स्थल पर एलईडी स्क्रीन भी आसानी से लगाई जा सकेंगी। गमाडा मैनेजमेंट ने इस बारे में लोगों को मैसेज भेज दिए हैं। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।

हर प्रांत के लोग बनेंगे एयरोसिटी की शान
एयरोसिटी स्कीम में केवल मोहाली ही नहीं बल्कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लोगों ने आवेदन किया था। इसमें कई लोगों के नाम प्लॉट हासिल करने वालों की सूची में शामिल है।

वहीं पाकिस्तान के साथ हुई जंग में हीरो रहे ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी भी एयरोसिटी में बसेंगे। इसके अलावा कई खिलाड़ी भी एयरोसिटी में अपने आशियाने बनाएंगे।


यूके की तर्ज पर होंगे घर के पते  
एयरोसिटी में लोगों के घर के पते भी यूके की तर्ज पर होंगे। इसमें जहां गली, ब्लॉक और प्लॉट नंबर दिया जाएगा। वहीं हर गली में स्टील के बने हुए डायरेक्शन बोर्ड लगेंगे। साथ ही गाइड मैप होंगे।

इसमें हर गली और ब्लॉक को विभिन्न रंगों में दिखाया होगा। जरा सी रोशनी पड़ने पर यह चमक ने लगेंगे। इसके अलावा मेन गाइड मैप में सारे स्थानों की जानकारी व दूरी लिखी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed