फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drama staged at Bal Bhavan

बाल भवन में नाटक का मंचन

Mon, 03 Feb 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Drama staged at Bal Bhavan
चंडीगढ़। टीएफटी विंटर थियेटर फेस्टिवल के दौरान बाल भवन में रविवार को ‘श्री राम बिजोय’ नाटक का मंचन किया गया। इस फेस्टिवल का आयोजन संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से किया जा रहा है। यह नाटक सीता स्वयंवर पर आधारित था। यह नाटक नृत्य और म्यूजिक के संयोजन के साथ तैयार इस नाटक में भगवान राम और लक्ष्मण के धनुष विद्या सीखने से लेकर सीता स्वयंवर तक का वर्णन किया गया है। सेक्टर-23 के बाल भवन में मंचित इस नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। मैथिली और असमी भाषा में तैयार किए गए इस नाटक को श्रीमंता शंकरादेव ने लिखा है। इस नाटक का निर्देशन संगीत नाटक अकादमी अवार्डी हरिचरन भुयान बार्बयान ने किया।
विज्ञापन

संगीत, नृत्य के साथ तैैयार की गई यह नाटिका की कहानी राम और लक्ष्मण की धनुष विद्या के साथ होती है। इस विद्या को सीखते हुए देखकर उनके पास एक ऋषि आते हैं और वह बताते हैं कि राजा जनक की बेटी सीता का स्वयंवर है। वह दोनों को वहीं लेकर जाते हैं। स्वयंवर में कई राजा आए हैं। कई राजा शिव का धनुष तोड़ने की कोशिश करते हैं, पर वह नहीं टूटता है। श्री राम इसके लिए आगे बढ़ते हैं और उसको तोड़ देते हैं तो सभी चकित हो जाते हैं। इस नृत्य नाटिका में नृत्य को बेहतरीन ढंग से परफार्म किया गया। इसमें राम और लक्ष्मण की ताड़का के साथ फाइट को भी दिखाया गया। इसकेसाथ ही धनुष तोड़ते ही परशुराम के साथ श्री राम और लक्ष्मण के संवाद को नृत्य के माध्यम से जानदार ढंग से दर्शाया गया। इसमें अनुरूपा सैकिया, भूपाली कालिता, डिपिमोनी, दृष्टिप्रिया दास, जहनाबी छलिहा, कराबी उजीर और कृष्णा पंकजा दत्ता के साथ लकमोनी सैकिया ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed