फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drain to get rid of the trouble in Sector-19

सेक्टर-19 को इस नाले से मिलेगा छुटकारा

Thu, 23 Jan 2014 08:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Thu, 23 Jan 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
drain to get rid of the trouble in Sector-19
सेक्टर-19 में बरसात के दौरान नाले से होने वाली परेशानी से लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। नाले पर मार्च तक पांच फुट ऊंची दीवार बनाई जाएगी। इस मसले पर पंजाब के पार्षद से भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन


यदि वे तैयार हो गए तो ठीक है, वरना सेक्टर-19 की तरफ से ही दीवार बनाई जाएगी। यह कहना है मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया का।

इस नाले से होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए हुडा अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक से पहले बुधवार को रिमझिम बरसात के बीच ही मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया ने वार्ड पार्षद रविकांत स्वामी के साथ पुराने हाउसिंग बोर्ड में बह रहे इस नाले का जायजा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही हुडा अधिकारियों से मीटिंग कर नाले से लोगों को होने वाली परेशानियों को दूर करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
सेक्टर-19 में नाले ओवरफ्लो होने से लोगों को होने वाली परेशानियों को अमर उजाला ने 23 अगस्त 2013 से मुहिम चलाकर नगर निगम को अवगत कराया था।

इस मुहिम की शुरुआत होने के बाद 28 अगस्त को सेक्टर की कम्यूनिटी सेंटर में मेयर ने उनकी समस्याएं जानीं और आश्वासन दिया था कि अगली बरसात से पहले इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया की बदहाल सड़कों का भी लिया जायजा
मेयर ने सेक्टर-19 में बन रहे पार्कों और फुटपाथ का भी निरीक्षण किया और इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की बदहाल सड़कों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने सेक्टर-19 के रेलवे फाटक पर रोजाना जाम लगने की समस्या का भी जायजा लिया और लोगों को जाम से बचाने के लिए डीसीपी पंचकूला से बातचीत कर ट्रैफि ककर्मियों को तैनात कराने का स्थानीय पार्षद रविकांत स्वामी को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed