{"_id":"5e1a31cd8ebc3e878d5d790c","slug":"dr-uttam-thakur-becomes-the-president-of-pgi-ard-for-the-second-time-in-a-row-chandigarh-news-pkl3628467186","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. उत्तम ठाकुर लगातार दूसरी बार बनें पीजीआई एआरडी के प्रेसिडेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. उत्तम ठाकुर लगातार दूसरी बार बनें पीजीआई एआरडी के प्रेसिडेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर (एआरडी) के चुनाव में डॉ. उत्तम ठाकुर ने एक बार फिर जीत हासिल की। इसी के साथ वे पीजीआई के पहले ऐसे प्रेसिडेंट बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दूसरी बार प्रेसिडेंट के पद पर कब्जा जमाया हो। साथ ही एक साल से ज्यादा समय तक प्रेसिडेंट पद पर बने रहने का भी रिकार्ड कायम किया है। उनके सामने डॉ. बाबू लाल मीणा और डॉ. दुष्यंत सिंह खड़े थे। डॉ. ठाकुर को कुल 519 वोट मिले, जबकि बाबू लाल को 113 और दुष्यंत सिंह को 46 वोट मिले। डॉ. ठाकुर की टीम में डॉ. राकेश राम वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. मुर्गन एस जनरल सेक्रेटरी, डॉ. दमनदीप ज्वाइंट सेक्रेटरी, डॉ. शालिनी ज्वाइंट सेक्रेटरी महिला, डॉ. साईं शिवा खजांची, डॉ. निपुन प्रिंजा कल्चर सेक्रेटरी, डॉ. उमंग ठाकुर मेस सेक्रेटरी यूटी, डॉ. विजय मेस सेक्रेटरी ओडीएच, डॉ. अंकित मेस सेक्रेटरी डीसी, डॉ. निधि प्रकाश लिटरेरी सेक्रेटेरी व डॉ. हरिहरन स्पोर्ट्स सेक्रेटरी चुने गए। चुनाव के दौरान डॉ. ठाकुर की टीम को कुल वोट के 77 फीसदी वोट मिले। 12 में से आठ पोस्ट के पदाधिकारियों के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ।
इस मौके पर डॉ. उत्तम ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को उच्च क्वालिटी का फूड उपलब्ध कराना और रेजिडेंट डॉक्टरों के जॉब मैन्युअल को लागू कराना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही मरीजों को चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए निस्वार्थ तरीके से काम करूगा। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।