फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Suman of Ludhiana became the Director of Chandigarh Health Department

लुधियाना की डॉ. सुमन बनीं चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की निदेशक

Thu, 19 Aug 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dr. Suman of Ludhiana became the Director of Chandigarh Health Department
चंडीगढ़। लुधियाना स्वास्थ्य विभाग की उप निदेशक डॉ. सुमन चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की अगली निदेशक होंगी। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को उनके नाम पर मुहर लगा दी। इससे पहले प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने डॉ. सुमन समेत पंजाब के तीन डॉक्टरों का इंटरव्यू लिया था।
विज्ञापन

यूटी स्वास्थ्य विभाग की वर्तमान निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कार्यकाल 30 सितंबर 2021 को पूरा हो रहा है। यूटी प्रशासन के कार्मिक विभाग ने पंजाब सरकार से स्वास्थ्य निदेशक पद के लिए तीन अधिकारियों का एक पैनल मांगा था। पंजाब सरकार ने लुधियाना के स्वास्थ्य विभाग की उप निदेशक डॉ. सुमन, मोहाली में सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल और जीएमएसएच-16 के जनरल मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अमरजीत सिंह का नाम प्रस्तावित किया था। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता व अन्य अधिकारियों की कमेटी ने सोमवार को तीनों डॉक्टरों से बातचीत की थी। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर अंतिम मंजूरी के लिए प्रशासक को फाइल भेजी गई थी। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि डॉ. सुमन का नाम ही तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed