फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Sanjeev Kumar of PEC and Dr. Kamal included in the list of world top scientists

पेक के डॉ. संजीव कुमार व डॉ. कमल दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिक सूची में शामिल

Wed, 05 Jan 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjeev Kumar of PEC and Dr. Kamal included in the list of world top scientists
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के दो प्रोफेसरों का नाम विश्व रैंकिंग में शामिल हुआ है। इनमें एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट के डॉ. संजीव कुमार व मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. कमल कुमार शामिल हैं। उनके शोध के परिणाम को देखते हुए वह दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल हुए हैं। इस पर पेक निदेेशक प्रो. बलदेव सेतिया ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पेक शोध में अब निरंतर आगे बढ़ेगा। इस विश्व रैंकिंग के जरिए अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों का भी मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी यूएसए की ओर से हाल ही में दुनिया के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की विश्व रैंकिंग जारी की गई है। यह विषयवार रैंकिंग जारी की गई है। इसी में पेक के दोनों वैज्ञानिकों को स्थान मिला है। डॉ. संजीव कुमार नैनोवायर, फेरोइलेक्ट्रिक्स और उन्नत कार्यात्मक सामग्री के अनुसंधान क्षेत्र में लगे हुए हैं। उनका नाम करियर-लंबे डेटा और सिंगल ईयर इम्पैक्ट (2020) की सूची में शामिल किया गया है। उन्हें आईओपी पब्लिशिंग यूके की ओर से इंडिया टॉप सिटेड पेपर अवार्ड 2020 से भी सम्मानित किया है। डॉ. कमल कुमार मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में एक सहायक प्रोफेसर हैं, जो उन्नत विनिर्माण प्रक्रियाओं, सामग्री प्रसंस्करण और बायोडिग्रेडेबल ऑर्थोपेडिक प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अपना शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed