फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dr. Sahai Thatheus Thomas appointed as Bishop of Shimla-Chandigarh Province

Chandigarh News: डॉ. सहाय थाथेयस थॉमस को शिमला-चंडीगढ़ प्रांत के धर्माध्यक्ष के रूप में किया नियुक्त

Wed, 14 May 2025 02:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sahai Thatheus Thomas appointed as Bishop of Shimla-Chandigarh Province
चंडीगढ़। डॉ. सहाय थाथेयस थॉमस को शिमला-चंडीगढ़ धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। तमिलनाडु के चिन्ननविलई से मूल रूप से आने वाले बिशप थॉमस का जन्म 6 नवंबर 1971 को हुआ था। अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद वे 1988 में उत्तर भारत आ गए और शिमला-चंडीगढ़ डायस में शामिल होकर लखनऊ और जालंधर के सेमिनारियों में पुरोहित प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्हें 13 मई 2001 को एक कैथोलिक पादरी के रूप में अभिषेकित किया गया।पिछले दो दशकों में बिशप थॉमस ने पंचकूला, कौली-शेखपुरा और संगरूर मिशनों में विभिन्न पादरी और नेतृत्व के रूप में भूमिका निभाई हैं।
विज्ञापन

शैक्षणिक रूप से उनके पास वियना विश्वविद्यालय ऑस्ट्रिया से पवित्र धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट है। साथ ही पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला और भारतीय मानवाधिकार संस्थान, दिल्ली से पत्रकारिता, जनसंचार और मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिग्रियां हासिल की है।
विज्ञापन

स्थापना समारोह में कई बिशप, पादरी, धार्मिक और विश्वासीगण शामिल हुए। स्वर्गीय पोप फ्रांसिस द्वारा की गई आधिकारिक नियुक्ति समारोह में पढ़ी गई। दिल्ली के आर्चबिशप अनिल जोसेफ थॉमस कुट्टो मुख्य अभिषेककर्ता थे और उनके साथ सह-अभिषेककर्ता बिशप इग्नेटियस एल. मास्करेन्हास और विशप एंग्लो रुफिनो ग्रेसियस थे। स्थापना के बाद विशप थॉमस ने डायस की पादरी नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed