फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Dr. Famous Gulati misses Chandigarh's cold in Mumbai

‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ चंडीगढ़ की ठंड को मुंबई में करते हैं मिस

Fri, 25 Dec 2020 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
'Dr. Famous Gulati misses Chandigarh's cold in Mumbai
इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में स्थित एक मॉल में आयोजित कार्यकर्म में पहुंचे सुनील ग्रोवर - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। डॉ. मशहूर गुलाटी और गुत्थी के कैरेक्टर से लोगों के दिलों में राज करने वाले मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का कहना है कि वे मुंबई में चंडीगढ़ की ठंड को बहुत मिस करते हैं। दिसंबर की ठंड में सिटी ब्यूटीफुल का मौसम और सुहावना हो जाता है। उन्होंने वीरवार को एलांते मॉल में लाइव शो किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद पहला लाइव शो कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी से थियेटर की पढ़ाई करने वाले सुनील ग्रोवर ने बताया कि चंडीगढ़ में सुबह की धुंध और फिर हल्की-हल्की धूप बहुत ही खूबसूरत लगती है। मुंबई में ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के दिनों में अक्सर वे 10 से 25 दिसंबर तक शो आदि करने के लिए निकलते थे, जिससे मौसम का आनंद उठाया जा सके। उन्होंने कहा खुशी की बात यह है कि दिसंबर महीने में यहां शो करने का मौका मिला है।
विज्ञापन

बोले- यूनिवर्सिटी के दिनों में परांठे खाने के लिए सेक्टर- 16 हॉस्पिटल आते थे
लॉकडाउन पर आर्टिस्ट के हालातों के बारे में जिक्र करते हुए सुनील ग्रोवर ने बताया कि यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ही संकट का समय था। लॉकडाउन के बाद लगभग नौ महीने बाद वो वीरवार को चंडीगढ़ से अपने पहले लाइव शो की शुरुआत करने जा रहे हैं। ग्रोवर ने हंसते हुए कहा, ‘यह सभी आर्टिस्ट के लिए परीक्षा की घड़ी थी, मेरा भी काम बहुत प्रभावित हुआ। अभी धीरे-धीरे वेब सीरीज और फिल्म की शूटिंग होनी शुरू हुई है। शहर के मनपसंद फूड स्पॉट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया यूनिवर्सिटी के दिनों में वे अक्सर रात को परांठे खाने के लिए सेक्टर- 16 हॉस्पिटल आते थे। पढ़ाई के समय पॉकेट मनी भी कम होती थी तो शहर में किसी आर्टिस्ट की परफॉरमेंस होने पर रेलिंग के बाहर दूर से ही उनकी शक्ल देखकर खुश हो लिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed