{"_id":"69dc0151a3f5c8e735010e8e","slug":"dr-anshu-kataria-honored-with-national-leadership-award-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-994191-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डॉ. अंशु कटारिया को नेशनल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डॉ. अंशु कटारिया को नेशनल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली में आयोजित एक समारोह में आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन अंशु कटारिया को नेशनल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने जीरकपुर के रेडीसन रेड होटल में प्रदान किया। डॉ. कटारिया को बेस्ट लीडर ऑफ अनएडेड कॉलेजेस ऑफ इंडिया के रूप में यह पुरस्कार मिला। वे पंजाब यूनाइटेड कॉलेजेस एसोसिएशन (पीयूसीए) के अध्यक्ष भी हैं।
उन्होंने कहा कि पीयूसीए राज्य और देशभर के अनएडेड कॉलेजों के विकास के लिए कार्य कर रहा है। संगठन अब राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करते हुए विभिन्न राज्यों के संस्थानों को एक मंच पर जोड़ रहा है। डॉ. कटारिया ने युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन और शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। उनका संघर्षपूर्ण सफर 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने से लेकर डॉक्टरेट हासिल करने तक प्रेरणादायक रहा है।