फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dozens Categories of candidates in Group D will be exempted from written exam

Haryana: ग्रुप डी भर्ती में अब इन अभ्यर्थियों को नहीं देनी पड़ेगी लिखित परीक्षा, दक्षता टेस्ट से गुजरना होगा

Wed, 21 Dec 2022 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 12:26 AM IST
सार

हरियाणा में ग्रुप डी के 22 हजार पद भरे जाने हैं। अलग-अलग विभाग, निगम और बोर्ड इसके लिए आयोग के पास मांग भेज चुके हैं। अब आयोग इसकी भर्ती के लिए फरवरी में संयुक्त पात्रता परीक्षा कराएगा। इसी परीक्षा के आधार पर पद भरे जाने हैं।

विज्ञापन
Dozens Categories of candidates in Group D will be exempted from written exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में ग्रुप डी के लिए होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा में दर्जनभर श्रेणियों के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा से छूट दी जाएगी। हालांकि, इन सभी को संबंधित क्षेत्र में अपनी दक्षता साबित करनी होगी। इसके लिए उनकी दक्षता परीक्षा पास करनी होगी। इसी आधार पर उनका चयन किया जाएगा। फरवरी 2023 में संभावित ग्रुप डी की परीक्षा से पहले इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

 
हरियाणा में ग्रुप डी के 22 हजार पद भरे जाने हैं। अलग-अलग विभाग, निगम और बोर्ड इसके लिए आयोग के पास मांग भेज चुके हैं। अब आयोग इसकी भर्ती के लिए फरवरी में संयुक्त पात्रता परीक्षा कराएगा। इसी परीक्षा के आधार पर पद भरे जाने हैं। इससे पहले, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सभी श्रेणियों के पदों के नियमों और योग्यता के मूल्यांकन के बाद पाया है कि ऐसे करीब 3500 पद हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा से कम है और केवल उनका तकनीकी काम होता है। इनमें हेयर ड्रेसर, कुक, माली, सफाई कर्मी, धोबी, अर्दली, वेटर, साइकिल स्टैंड अटेंडेंट समेत अन्य श्रेणी शामिल हैं। 
विज्ञापन


आयोग द्वारा इस मामले को लेकर हरियाणा सरकार से भी सलाह ली गई। अब सैद्धांतिक रूप से सहमति बन गई है कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देने से छूट रहेगी, बल्कि इनको अपने अपने क्षेत्र में तकनीकी परीक्षा से गुजरना होगा। इसी परीक्षा के आधार पर इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने इसकी पुष्टि की है। खदरी का कहना है कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि संबंधित पद के लिए अपने क्षेत्र में पारंगत व्यक्ति का ही चयन हो सके।   

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए लिया फैसला
हरियाणा सरकार द्वारा पिछले दिनों फैसला लिया गया है कि ग्रुप सी के लिए कक्षा 12वीं और ग्रुप डी के लिए कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है लेकिन पहले से ही विभागों, निगमों और बोर्डों में ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। उदाहरण के तौर पर कुक के पद के लिए शर्त है कि उसे अच्छा खाना बनाना आना चाहिए और पढ़ा लिखा होना चाहिए लेकिन यहां पर यह स्पष्ट नहीं है कि उसके लिए कहां तक की पढ़ाई जरूरी है। इसी प्रकार, हेयर ड्रेसर के लिए है कि उसे कटिंग करनी आनी चाहिए और शैक्षणिक योग्यता 8वीं होनी चाहिए।

इसी माह के अंत में आएगा ग्रुप सी की सीईटी का परिणाम
ग्रुप सी के 32 हजार पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम इसी माह के अंत तक जारी होने की संभावना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस संबंध में आयोग को अवगत करा दिया है। एनटीए द्वारा तैयार किया गया परिणाम आयोग को सौंपा जाएगा। इसके बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इसमें आर्थिक सामाजिक आधार पर पांच अतिरिक्त अंक जोड़ेगा। उसी आधार पर अभ्यर्थियों का स्कोर तय किया जाएगा। ग्रुप सी के पदों के लिए परीक्षा के चार गुणा अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। गौर हो कि सीईटी के लिए प्रदेशभर में कुल 11.53 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इनमें से मात्र 50 हजार ऐसे हैं, जिन्होंने केवल ग्रुप सी के लिए आवेदन किया है, शेष अभ्यर्थियों ने सी और ग्रुप डी दोनों पदों के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed