फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   download mobile app for collection of visiting cards

विजिटिंग कार्ड सहेजने की टेंशन को करें 'बाय-बाय'

Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
download mobile app for collection of visiting cards

स्मार्टफोन पर अब एक ऐसी एप्लीकेशन मौजूद हैं, जो आपकी टेंशन को कुछ कम करेगी। इन एप्लीकेशन का फायदा यह है कि अब न तो आपको विजिटिंग कार्ड सहेजने की जरूरत है और न ही खरीदे प्रोडक्ट की प्रमाणिकता जानने के लिए इधर-उधर धक्के खाने की। एप्लीकेशन्स के जरिए ये दोनों काम आप तुरंत कर सकते हैं। आपको सिर्फ प्रोडक्ट पर लिखे बार कोड को या फिर विजिटिंग कार्ड को स्कैन करना है।

विज्ञापन


आगमेंटेड रियलिटी से जानें प्रोडक्ट की रियलिटी
आप अगर किसी भी प्रोडक्ट का प्रमाणिकता जानना चाहते हैं, तो सिर्फ प्रोडक्ट पर मौजूद बार कोड को स्कैन कीजिए और आपके सामने होगी आपके प्रोडक्ट की सच्चाई।

स्कैन करने का यह काम करेगा गूगल प्ले पर मौजूद एप्लीकेशन आगमेंटेड रियलिटी। स्कैन करते ही आपके सामने कंपनी की साइट आ जाएगी। वहां आप अपने प्रोडक्ट को देख सकते हैं।
विज्ञापन


आपको साइट खोलने के लिए यूआरएल टाइप करने की जरूत नहीं होगी। यही नहीं, समाचार पत्रों के विज्ञापनों के साथ किसी भी स्थान पर दिए गए बार कोड को आप इसके माध्यम से स्कैन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी कंपनी की साइट आपके मोबाइल पर होगी। बार कोड रीडर के साथ ही आप यह एप्लीकेशन डाउनलोड़ कर सकते हैं। यह एप्लीकेशन आपको गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी।

कैमकार्ड से विजिटिंग कार्ड की डिटेल सुरक्षित

download mobile app for collection of visiting cards

विजिटिंग कार्ड का फोटो क्लिक कीजिए और आपके स्मार्टफोन पर कार्ड की सारी जानकारी सेव हो जाएगी। वह भी फोटो के साथ। एंड्रायड पर यह सुविधा मिलेगी एप्लीकेशन कैमकार्ड के माध्यम से और एप्पल के आईफोन पर यही सुविधा मिलेगी सैमकार्ड से।

यह दोनों एप्लीकेशन बिजनेस कार्ड की सारी डिटेल सुरक्षित करने के लिए तैयार की गई हैं। यह एप्लीकेशन तैयार की है इंस्टिग इन्फार्मेशन कंपनी लिमिटेड ने। अब तक इस एप्लीकेशन के एक मिलियन यूजर्स बन चुके हैं।

इसके माध्यम से आप बिजनेस ई कार्ड एक्सचेंज भी कर सकते हैं। एप्लीकेशन की खूबी है कि इसके माध्यम से यह कार्ड में लिखे नंबर, उसमें लिखे ई मेल आईडी और अन्य जानकारी को अलग-अलग स्थान पर सुरक्षित कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed