फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Double charge to patients in PGI parking lot

पीजीआई की पार्किंग में मरीजों से लूट!

Wed, 16 Jul 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
Double charge to patients in PGI parking lot

पार्किंग फीस में लूट सिर्फ मॉल व टूरिस्ट प्लेस पर नहीं हो रही, बल्कि पीजीआई की पार्किंग में भी तय रेट से ज्यादा रुपये लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दोपहिया वाहन के लिए दो रुपये रेट रखा गया है, लेकिन पार्किंग में मरीजों से पांच रुपये से सात रुपये वसूले जा रहे हैं। जिस मरीज के परिजन जागरूक हैं, वे दो रुपये ही देते हैं।
विज्ञापन


कार्डियोलॉजी की पार्किंग में आए मरीजों ने बताया कि उनसे रात के वक्त चार रुपये लिए गए। जब सुबह आए तो पांच रुपये वसूले गए। परिजनों को अपने मरीज की चिंता रहती है इसलिए वे पार्किंग वाले से इस बारे में बात नहीं कर पाते और न ही इसकी शिकायत अथॉरिटी से करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के हालात पीजीआई की अन्य पार्किंग का भी है। वहां भी तय रेट से ज्यादा रुपये वसूले जा रहे हैं। पीजीआई का कहना है कि इस बारे में उसे शिकायत नहीं मिली है, फिर भी वह जल्द ही इस बारे में कार्रवाई करेगा।


इसी तरह से कार की पार्किंग में भी ज्यादा रुपये लिए जा रहे हैं। पीजीआई की तरफ से ठेका तो दे दिया जाता है, लेकिन उसके बाद न तो चेकिंग होती और न ही छापे की कार्रवाई होती।

मरीजों के परिजनों से वाजिब रुपये नहीं लिए जाने पर वे भी पार्किंग में कार खड़ी न कर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी आती है। पीजीआई की प्रवक्ता ने बताया कि यदि कोई ठेकेदार मनमानी चार्ज वसूल रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदारों को समय-समय चेक किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed