फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Don't take risks with silver right now; experts advise waiting.

Chandigarh News: चांदी में अभी फिलहाल जोखिम न लें, विशेषज्ञों की सलाह- अभी इंतजार करना बेहतर

Fri, 09 Jan 2026 11:55 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Don't take risks with silver right now; experts advise waiting.
चंडीगढ़। अगर आप तत्काल मुनाफा कमाने के लिए चांदी में ट्रेडिंग करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। जानकारों का कहना है कि ट्रेडिंग के लिए फिलहाल चांदी न तो खरीदने वाली है न ही बेचने वाली। अभी आपको सिर्फ इंतजार करना है।अगर लंबे समय के लिए निवेश करना है तो चांदी खरीद सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार चांदी में हो रहे उतार-चढ़ाव के बाद कमोडिटी और फाइनेंशियल एक्सपर्ट इसमें फौरी तौर पर निवेश न करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, चांदी के निवेशक अब काफी असमंजस की स्थिति में हैं। वह चांदी बेचते हैं तो नुकसान है और इसके बढ़ने के चक्कर में खरीदते हैं तो भी नुकसान उठाने का डर है। चांदी शुक्रवार को करीब 4000 रुपये महंगी हुई लेकिन एक दिन पहले उसमें 12 हजार रुपये की गिरावट एक दिन में देखी गई थी। चंडीगढ़ बाजार में चांदी मौजूदा समय 2 लाख 48 हजार रुपये प्रति किलो है। हालांकि 6 जनवरी को यह रेट 2 लाख 56 हजार रुपये तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि पूरी दुनिया के पैमान पर जो उथल-पुथल मचा हुआ है उसकी वजह से बाजार में यह स्थिति है। चांदी की मांग में तेजी आई है और तेजी से खरीदारी की गई। उनका कहना है कि अभी इंतजार करना बेहतर होगा। अभी खरीदारी करने का समय भी नहीं है और बेचने का भी नहीं। निवेशक थोड़ा धैर्य रखें तो लांग टर्म में मुनाफा होने की उम्मीद है। चांदी साल के अंत तक 3 लाख रुपये प्रति किलो तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी खरीदारी करना ठीक नहीं है, गिर सकता है रेट
चार्टर्ड एकाउंटेंट गुरदीप सिंह ने कहा कि चांदी की खरीदारी करना अभी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें जिस प्रकार से उतार चढ़ाव देखा जा रहा है उससे ऐसा लगता है कि थोड़ा धैर्य ही बेहतर है।
अभी निवेश से बचें

चार्टर्ड एकाउंटेंट अभिनव चड्ढा ने कहा कि चांदी में कुछ लोग उतार चढ़ाव को देखकर ट्रेडिंग करते हैं, जिसकी वजह से यह स्थिति भी बन रही है। कई लोगों ने काफी पहले चांदी में निवेश किया था तो वह उसे अब गिरता देखकर बेचने में जुटे हैं, वह भी गिरावट की वजह है। इसलिए खरीदारों को तो यही सलाह है कि अभी निवेश से बचें।



लंबे समय के लिए निवेश करने से होगा फायदा

सुंदर ज्वैलर्स के मालिक महेन्द्र खुराना का कहना है कि मौजूदा समय लगातार उतार-चढ़ाव का असर बाजार पर पढ़ता है। हालांकि समझदार ग्राहक इस बात को समझता है कि लंबे समय के लिए इसमें निवेश करने से फायदा होगा। ट्रेडिंग के लिए यह समय ठीक नहीं है लेकिन खरीददारी में नुकसान नहीं होगा। आने वाले दिनों में दिवाली के पास या साल के अंत तक चांदी करीब 3 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।


कैसे बढ़ा चांदी का भाव

1 जनवरी 2025 - 90 हजार रुपये किलो
एक दिसंबर 2025 - 1 लाख 80 हजार
19 दिसंबर 2025 - दो लाख 5 हजार रुपये
31 दिसंबर - 2 लाख 42 हजार रुपये
6 जनवरी - 2 लाख 52 हजार रुपये
7 दिसंबर - 2 लाख 44 हजार रुपये
8 दिसंबर - 2 लाख 8 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article