फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Don't be sad if stress is troubling you, dial 14416, you will get solution

Chandigarh News: तनाव कर रहा परेशान तो मत हों उदास, 14416 नंबर डायल करें, मिलेगा समाधान

Tue, 02 May 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Don't be sad if stress is troubling you, dial 14416, you will get solution
चंडीगढ़। अगर आप तनाव में हैं और किसी को मन की पीड़ा नहीं बता पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। 14416 नंबर डायल कीजिए। इस नंबर पर कॉल करने पर आपकी समस्या का समाधान करने के साथ ही आपको सही रास्ता भी बताया जाएगा। कोविड के बाद लोगों में बढ़ते तनाव पर काबू के लिए राष्ट्रीय मनोचिकित्सा कार्यक्रम के तहत टेली मानस हेल्पलाइन नंबर का संचालन किया जा रहा है। पीजीआई मनोचिकित्सा विभाग को इसका राष्ट्रीय समन्वयक केंद्र बनाया गया है। केंद्र के वरिष्ठ परामर्शदाता व पीजीआई के मनोचिकित्सक डॉ. राहुल चक्रवर्ती ने बताया कि युवाओं में बढ़ते तनाव के स्तर पर काबू बेहद जरूरी हो गया है। लोग अकेले हैं। उन्हें कोई ऐसा साथी नहीं मिल रहा जिससे वे अपनी बात साझा कर सकें। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए ही टेली मानस का संचालन किया जा रहा है। टेली मानस के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल करने पर सबसे पहले वह आपसे आपका राज्य, भाषा पूछेगा। इसके बाद उस कॉल को संबंधित राज्य में फारवर्ड कर दिया जाएगा। उस कॉल को काउंसलर उठाएगा और आपसे आपकी समस्या पूछेगा। अगर समस्या सामान्य रही तो वह खुद काउंसलिंग करेंगे। लेकिन गंभीर मामलों में कॉल मनोचिकित्सक को इंटरकनेक्टेड कर दी जाएगी। वहां दवा की जरूरत महसूस होने पर उसे सरकारी मनोचिकित्सा केंद्र, जिला या अन्य अस्पताल में भेजने की व्यवस्था होगी। अगर पीड़ित इसके लिए तैयार नहीं होगा तो उसे ई-संजीवनी के जरिए ऑडियो-विडियो के माध्यम से वहीं से विशेषज्ञ से संपर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
किसी भी भाषा में कीजिए बात, मिलेगा समाधान
तनावग्रस्त व्यक्ति को राहत पहुंचाने के लिए इस हेल्प लाइन पर कॉल करने वाले को उसकी भाषा के अनुरूप काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। मौजूदा समय में जीएमसीएच-32 में इसका संचालन किया जा रहा है। फिलहाल मानक के अनुसार मानव संसाधन न होने के कारण सुविधा का संचालन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इसके लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। जैसे जैसे कर्मचारियों की उपलब्धता बढ़ेगी वैसे वैसे समय सीमा बढ़ाकर 24 घंटे कर दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र को 9 राज्यों की जिम्मेदारी
देशभर के 5 केंद्रों को सभी राज्य की यूनिटों का समन्वय करेंगे। उन्हें प्रशिक्षण प्रदान कर इस सुविधा को संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक केंद्र को 9 राज्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में हैं ये पांच समन्वय केंद्र
1. पीजीआई चंडीगढ़
2. लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ
3. इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन विहैबियर एंड अलाइड साइंसेज नई दिल्ली
4. केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान रांची
5. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस बंगलुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed