फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Donate mask-sanitizer to poor, we will see food: Advisor manoj parida, coronavirus

कोरोना और लॉकडाउनः यूटी एडवाइजर बोले- मास्क-सैनिटाइजर दान करें, भोजन का हम देख लेंगे

Fri, 03 Apr 2020 11:56 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
Donate mask-sanitizer to poor, we will see food: Advisor manoj parida, coronavirus
यूटी एडवाइजर मनोज परिदा - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगने के बाद से विभिन्न संस्थाओं ने जरूरतमंदों की मदद की है। यह भी सच है कि अगर समय रहते सामाजिक संस्थाएं लोगों तक खाना नहीं पहुंचाती तो बहुत से लोग भूखे रह जाते। कर्फ्यू लगाने से पहले प्रशासन की बिल्कुल तैयारी नहीं थी, न खाना पहुंचाने की और न ही लोगों तक राशन और सब्जियां पहुंचाने की। अब स्थिति कुछ हद तक नियंत्रण में आ गई है।
विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा ने वीरवार को ट्वीट किया कि अगर संस्थाओं को दान करना है तो वह गरीबों को सैनिटाइजर, मास्क और सेनेटरी नैपकिन दान करें। खाना पहुंचाने का काम प्रशासन देख लेगा। उन्होंने कहा कि इन चीजों को दान करने से हम गरीब लोगों को संक्रमण से बचा सकते हैं, जबकि लोगों तक खाना पहुंचाने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। इसके अलावा बुधवार को भी प्रशासन ने मलोया शेल्टर होम में प्रवासी मजदूरों तक खाना पहुंचाया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि बुधवार रात शहर के विभिन्न सेक्टरों की मार्केटों को सैनिटाइज करने का काम किया गया। इसके लिए अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई टीमें में गठित की गई हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने दूध की सप्लाई भी सभी सेक्टरों में नियमित रूप से करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे पहले दूध की सप्लाई न मिलने को लेकर शिकायतें आ रही थीं, जो कि अब कम होती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed