फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Don't crowded in PU hostels mess and canteen

फैसला : पीयू छात्रावासों की मेस, कैंटीन में न होने दें भीड़

Sun, 06 Feb 2022 06:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Don't crowded in PU hostels mess and canteen
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों में भीड़ न हो, इसके लिए वार्डन से कहा गया है। निर्देशों में कहा गया है कि मेस व कैंटीन में भीड़ होने से कोरोना आदि का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए वार्डन निगरानी करें।
विज्ञापन

पीयू में छात्रावासों की संख्या 20 है। 10 छात्रों के तो 10 ही छात्राओं के हैं। इस समय पीयू में पीएचडी के शोधार्थी, परास्नातक कक्षाओं के विद्यार्थी हैं। ये छात्रावासों में ठहरे हुए हैं। कुछ छात्रावासों की मेस व कैंटीन में दूसरे छात्रावासों के विद्यार्थियों के पहुंचने से वहां भीड़ बढ़ रही है। पीयू प्रशासन का कहना है कि कोविड दिशानिर्देशों का वार्डन हर हाल में पालन करवाएं, क्योंकि कोविड अभी विदा नहीं हुआ है। तीसरी लहर चल रही है। इस दौरान एक भी छात्र यदि कोरोना की चपेट में आया तो वह अन्य विद्यार्थियों को भी संक्रमित कर सकता है। यह वायरस तेजी से फैलता है, इसलिए निगरानी जरूरी है। वार्डन मेस व कैंटीन का भी दौरा करें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा है कि कोई भी विद्यार्थी कोरोना की चपेट में आता है तो उन्हें अवगत कराया जाए। सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाकर रखने को भी कहा है। छात्रों की जो भी समस्याएं आएं, उनका समाधान करने के निर्देश पीयू प्रशासन ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed