फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Domestic Electricity Can Be Cheaper In Punjab From April

पंजाब में अप्रैल से सस्ती हो सकती है घरेलू बिजली, मार्च के अंत में घोषित होगी नई बिजली टैरिफ

Sat, 27 Feb 2021 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 27 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Domestic Electricity Can Be Cheaper In Punjab From April
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

अप्रैल में पंजाब के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पावरकॉम ने सरकार को घरेलू बिजली की दरों को कम करने का प्रस्ताव दिया है। बजट सत्र के बाद मार्च के आखिरी सप्ताह में पंजाब का नया बिजली टैरिफ घोषित किया जाएगा। चुनावी वर्ष को देखते हुए पंजाब सरकार घरेलू बिजली में प्रति यूनिट एक रुपये की कटौती कर सकती है। 

विज्ञापन


विभाग के सूत्रों के अनुसार बिजली नियामक आयोग की मुहर लगने के बाद नए वित्तीय वर्ष के लिए बिजली टैरिफ की घोषणा की जाएगी। कोरोना काल के बाद अब थर्मल प्लांटों में बिजली खरीदते हुए दिए जाने वाले मिनिमम चार्ज में कमी आने के साथ ही बैंकों की ब्याज दरें सस्ती हुई हैं। इसके अलावा कोयले से बचने वाले पैसे से मिलने वाले लाभ को देखकर घरेलू टैरिफ कम करने का पावरकॉम ने प्रस्ताव तैयार किया है। वहीं, पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि यह तो तय है कि इस बार बिजली की दरें बढ़ाई नहीं जाएंगी। 
विज्ञापन


उद्योग भी चाहता है सस्ती बिजली
पंजाब के उद्योग भी सरकार से सस्ती बिजली चाहते हैं। पीएचडी चैंबर ऑफ पंजाब के चेयरमैन करन गिलोत्रा का कहना है कि सरकार को इस बार पब्लिक फ्रेंडली बजट लाना होगा। तभी पंजाब पड़ोसी राज्यों की तरह तरक्की कर पाएगा। औद्योगिक और घरेलू बिजली की दरों का सस्ता होना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी क्या है स्थिति 
अभी पंजाब में घरेलू बिजली पर 55 प्रतिशत तक टैक्स लग रहा है। देश में यह टैक्स अन्य किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा है। घर पर बिजली औसतन प्रति यूनिट 8.75 और दुकानों पर 10.77 रुपये पड़ रही है। पिछले 10 साल में विभाग ने हर वर्ष 2 से 12 प्रतिशत तक टैरिफ के दाम भी बढ़ाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed