फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dogs were scratching the dead body, ate some part

Chandigarh News: शव को नोच रहे थे कुत्ते, कुछ हिस्सा खाया

Sat, 30 Dec 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dogs were scratching the dead body, ate some part
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में धनास के जंगली इलाके में शुक्रवार को 30 से 35 वर्ष के व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को कुत्ते नोच रहे थे। शव का चेहरा तथा कमर के नीचे का कुछ हिस्सा कुत्तों ने खा रखा था। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जंगली क्षेत्र के चौकीदार से घटना की जानकारी मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। यहां कुछ कुत्ते शव के आसपास थे। पुलिस की प्राथमिक जांच में शव पर किसी चीज से हमले या चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed