फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   dog terror, stray dog terror, dog biting, mohali nagar nigam, mohali

मोहाली में 4 बच्चों को कुत्तों ने काटा, बच्ची गंभीर, PGI रेफर

Fri, 24 Jun 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 24 Jun 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
dog terror, stray dog terror, dog biting, mohali nagar nigam, mohali
मोहाली में अवारा कुत्तों ने बच्चों को काटा - फोटो : अमर उजाला
मोहाली में अवारा कुत्तों का आतंक देखिए, चार बच्चों को बुरी तरह से नोच डाला। एक लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर मोहाली एरिया में स्थित गुलमोहर कांप्लेक्स देसूमाजरा में अवारा कुत्तों ने पिछले चौबीस घंटे में इलाके के चार बच्चों को काटा है। जिनमें से एक लड़की को गंभीर हालत में पीजीआई रैफर कर  दिया गया। वहीं, इससे इलाके के लोगों में रोष है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि वह  इस बारे में कई बार खरड़ नगर काउंसिल के अधिकारियों को सूचित कर चुके हैं।  लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारी के मुताबिक गुलमोहर  कांप्लेक्स में आवारा कुत्तों का आंतक काफी बढ़ गया है। बुधवार शाम कुत्तों  ने अपने घर जा रही एक दस वर्षीय लड़की को काटा। लड़की पर कुत्तों ने गहरे  दांत लगाए हैं। गंभीर हालत में लड़की को पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


हालात गंभीर होने के चलते बच्ची को पीजीआई रैफर कर दिया गया। इसी बीच  वीरवार सुबह कुत्तों ने तीन अन्य बच्चों को अपना शिकार बनाया। तीन बच्चों  को प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। वहीं, मोहाली विकास मंच  खरड़ सर्किल के प्रधान कीरत सिंह ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या काफी  बढ़ गई है। उन्होंने इस संबंधी कुछ दिन पहले ही नगर काउंसिल के ईओ को फोन  किया था। लेकिन इस संबंधी उचित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका नतीजा कुत्तों ने  चार बच्चों को काटा है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही इस बारे में प्रशासन ने  सुध नहीं ली तो वह संघर्ष करेंगे। वहीं, इस मामले में शुक्रवार को डीसी व  प्रशासन के अन्य अधिकारियों से मिलेंगे।


हफ्ते में आ रहे दस से पंद्रह केस
खरड़  ही नहीं मोहाली शहर में भी आवारा कुत्तों का आंतक काफी बढ़ गया है। सिविल  अस्पताल में हर हफ्ते दस से पंद्रह केस आवारा कुत्तों के कटाने के आते हैं। गत सप्ताह जहां दस साल के बच्चे को फेज-2 में काटने का मामला सामने आया  था। वहीं, फेज-नौ और दस में भी कुत्तों के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed