फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dog owner scuffles when he stops spreading dirt at home gate

घर के गेट पर गंदगी फैलाने से रोका तो कुत्ते के मालिक ने की हाथापाई

Mon, 09 Mar 2020 02:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dog owner scuffles when he stops spreading dirt at home gate
नयागांव। अपने घर के बाहर पड़ोसी से उसके पालतू कुत्ते को गंदगी फैलाने से रोकने का मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी युवक गाली गलौच और हाथापाई पर उतर आया। हाथापाई की वजह से घर के बरामदे में पीड़ित युवक राजेश चौहान की मासूम बेटी डर के मारे रोने लगी। इस मामले में नयागांव पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की बजाय पीड़ित को वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी वार्ड 15 में निवासी पीड़ित राजेश चौहान ने अमर उजाला को वीडियो दिखाया, जिसमें पड़ोसी युवक की बहन उनके घर के बाहर कुत्ते को टायलेट करवाने की तैयारी कर रही थी। मोबाइल से वीडियो बनाते देख अविनाश उर्फ गुल्लू ने तैश में आकर राजेश से गाली-गलौच और हाथापाई करनी शुरू कर दी। राजेश चौहान ने नयागांव पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद थाने से दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन वे नाममात्र पूछताछ कर थाने चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने 181 हेल्पलाइन नंबर पर 3.50 बजे शिकायत दी। वहीं, नयागांव थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कि उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन

यह तो सरेआम गुंडागर्दी है : पीड़ित
पीड़ित राजेश चौहान ने कहा कि यह तो सरेआम गुंडागर्दी है। आरोपी तो किसी भी वक्त घर में घुसकर कुछ भी कर सकते हैं। मेरे बच्चे छोटे हैं। इन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर पीड़ित की पत्नी गीता चौहान ने बताया कि हाथापाई के दौरान अगर उनकी बेटी को कुछ हो जाता तो क्या नयागांव की पुलिस फिर भी चुप रहती। अगर पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की तो वे पुलिस उच्च अधिकारियों के पास मामला लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed