फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dog bites 8 year old child in the neck, badly injured

Chandigarh News: 8 साल के बच्चे के गले में कुत्ते ने काटा, बुरी तरह जख्मी

Thu, 06 Jun 2024 05:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Dog bites 8 year old child in the neck, badly injured
चंडीगढ़। शहर में कुत्तों का आतंक कम नहीं हुआ है। बुधवार को सेक्टर-47डी में एक 8 साल के बच्चे के गले पर कुत्ते ने काट लिया, जिसकी वजह से बच्चा काफी ज्यादा जख्मी हो गया। उसे सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल ले जाएगा, जहां से उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-47डी के मकान नंबर 3336/2 में रहने वाले 8 साल के आरव को कुत्ते ने काटा है। कुत्ते ने आरव के गले में दांत गड़ा दिए, जिसकी वजह से उसे काफी गहरा जख्म है। इसके अलावा भी कुत्ते ने कई जगह काटा है। आरव ने किसी तरह खुद को कुत्ते के चंगुल से बचाया। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। कुत्ते के इस हमले से वह बुरी तरह से डरा हुआ है। आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कुत्तों का आतंक काफी ज्यादा बढ़ गया है। घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है। कुत्ते बुजुर्गों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि नगर निगम इस समस्या पर काबू पाने के लिए कई कदम उठा रहा है। ये बहुत गंभीर मामला है। जल्द ही इसकी एक समीक्षा बैठक करेंगे और अभियानों को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी कुत्ते ने पहले भी एक बच्चे को काटास्थानीय लोगों ने बताया कि इस कुत्ते ने पहले भी एक बच्चे को काटा था। इसकी शिकायत हुई थी तो नगर निगम की टीम कुत्ते को ले गई थी लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा इसे यहीं पर लाकर छोड़ दिया गया। अब फिर इस कुत्ते ने एक और मासूम को अपना शिकार बनाया है। कुत्ते के काटने के बाद नगर निगम को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद निगम की टीम कुत्ते को ले गई है लेकिन कर्मचारियों ने कहा है कि एक-दो दिन में दोबारा कुत्ते को यहीं छोड़ दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि ऐसे तो मासूम बच्चे इन कुत्तों का शिकार होते रहेंगे। इस घटना के बाद स्थानीय पार्षद जसबीर सिंह लाडी पीड़ित परिवार से मिलने घर पहुंचे और सिविल अस्पताल भी गए। उन्होंने कहा कि कुत्तों की समस्या काफी गंभीर है। इसको लेकर गंभीरता से नगर निगम को कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed