फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   documentary release, geeta based documentary release, lady judge documentary release

महिला जज ने बनाई श्रीमद्भागवत गीता परडाक्यूमेंट्री, चंडीगढ़ में रिलीज

Sun, 13 Mar 2016 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
documentary release, geeta based documentary release, lady judge documentary release
कुरुक्षेत्र की जज बेटी पुनीता - फोटो : अमर उजाला
महिला जज पुनीता बाशंबू वर्मा ने ‘विजडम’ यानी ज्ञान पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार की है, जिसे चंडीगढ़ में रिलीज किया गया। इस डाक्यूमेंट्री में श्रीमद् भागवत गीता का सार समझाया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-10 स्थित एक होटल में डाक्यूमेंट्री रिलीज की गई। हरियाणा में कुरुक्षेत्र की जज पुनीता ने बताया कि कभी उपहार में मिली गीता को पढ़ने के बाद ऐसा असर हुआ कि उनका जीवन ही बदल गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र वह स्थान है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने मानव कल्याण के लिए दैवीय ज्ञान दिया और मैं आज उसी कुरुक्षेत्र में सिविल जज के रूप में सेवारत हूं। मुझे महाभारत की इस धरती से बड़ी हिम्मत मिली, जिससे आगे चलकर मुझे गीता पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र बनाने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि युवाओं तक यह संदेश पहुंचाने के लिए डॉक्यूमेंट्री फिल्म और इंटरनेट की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनीता ने बताया कि उन्होंने डॉक्यूमेंट्री के लिए कहानी लिखनी शुरू कर दी और स्क्रिप्ट अपने पति अनिकेत वर्मा को दिखाई। दोनों ने ‘विज्डम’ नामक एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की योजना बना ली। उन्होंने बताया कि यह वृत्तचित्र बहुत ही सरल शब्दों में व्याख्या करता है कि कैसे कोई भी व्यक्ति ज्ञान प्राप्त कर सकता है।


इस डॉक्यूमेंट्री का एक विशेष प्रीव्यू मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया और इसके औपचारिक लांच की घोषणा की गई।  सिविल जज ने बताया कि नयी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए सरल शब्दों में यह बताने की कोशिश की गई है कि गीता में हमारे लिए सीखने के लिए क्या क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed