फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors viral fever due sudden increase heat and humidity carelessness food affecting health

अचानक से बढ़ी गर्मी और उमस से बढ़े वायरल बुखार के मरीज, डॉक्टरों ने कहा- खानपान में की जा रही लापरवाही सेहत पर पड़ रही है भारी

Thu, 17 Sep 2020 10:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Doctors viral fever due sudden increase heat and humidity carelessness food affecting health
चंडीगढ़। एकतरफ लोगों को कोरोना का डर सता रहा है तो दूसरी तरफ बढ़ती गर्मी और उमस के कारण वायरल फीवर का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि अस्पताल में बनाए गए फ्लू क्लीनिक में आने वाले 80 फीसदी मरीज वायरल बुखार के शिकार पाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति से बचाव के लिए डॉक्टर लोगों को धूप में न निकलने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही खानपान में एहतियात बरतने व बाहर की चीजों का सेवन न करने की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि जरा सा बुखार और सर्दी जुकाम होने पर लोग उसे कोरोना समझकर जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंच जा रहे हैं। जबकि डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के कारण वायरल बुखार की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करने के साथ ही वायरल बुखार और संक्रमण से बचाव के प्रति भी सजग रह जाए।
विज्ञापन

फ्लू क्लीनिक में बढ़ाए स्टाफ
अचानक से बुखार के मरीजों की तेजी से बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए जीएमएसएच- 16 की फ्लू क्लीनिक में कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल का कहना है कि गर्मी के दौरान अगर खानपान और व्यक्तिगत साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो वायरल इंफेक्शन के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल फीवर के लक्षण
वायरल फीवर की शुरुआत बुखार से ही होती है। इस दौरान थकान महसूस होना, मांसपेशियों या बदन में दर्द, तेज बुखार, खांसी, जोड़ो में दर्द, दस्त, त्वचा के ऊपर रैशज, सर्दी, गले में दर्द, सिरदर्द, आंखों में लाली और जलन का अनुभव, ग्रसिका नली में सूजन आना इसके खास लक्षण हैं।
ऐसे करें बचाव
-खांसते या छींकते वक्त रुमाल से मुंह और नाक को ढक लें
- सफाई और हाथ धोने का खास ख्याल रखें
- खाने से पहले और वॉशरूम यूज करने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं।
- खुद को बारिश में भीगने से बचाइए।
- यदि बारिश में भीग जाएं तो उसके बाद घर में जरूर नहाएं।
-रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें।
- गरम पानी से गरारा करें, ताकि आराम मिले।
- बाहर का खाना खाने में परहेज करें।
- सब्जियों को पकाने से पहले नमक के गर्म पानी से धोएं।
- गीले कपड़ों और गीले बालों के साथ एसी रूम में घुसने से बचें।
- साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें।
- जहां तक हो सके छिलके वाला फल न खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed