फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors operated on removing earphones nuts bolts and screws from a person's stomach in Moga

पंजाब: 40 साल के व्यक्ति के पेट से निकले ईयरफोन, नट बोल्ट, लॉकेट और पेंच, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर हैरान

Tue, 26 Sep 2023 06:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Sep 2023 06:04 PM IST
सार

मोगा मेडिसिटी अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन किया गया। परिवार का कहना है कि यह सब वह कैसे खा गया, उनको नहीं पता। उन्होंने यह भी बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था।

विज्ञापन
Doctors operated on removing earphones nuts bolts and screws from a person's stomach in Moga
मरीज के पेट से निकला सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोगा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक 40 साल के व्यक्ति के पेट से तीन घंटे के ऑपरेशन के बाद कई तरह का सामान निकाला गया। इसमें ईयरफोन, रखड़ियां, नट बोल्ट, वार्शल, लॉकेट, पेच शामिल है। वहीं, मोगा मेडिसिटी अस्पताल के निदेशक ने बताया कि व्यक्ति को दो साल से पेट दर्द की समस्या थी। उनके पास जब सोमवार को मरीज आया तो पेट दर्द, बुखार और उल्टी की समस्या थी।

विज्ञापन


जब पेट का एक्स-रे और स्कैन किया तो सब हैरान रह गए। पेट में नट बोल्ट, पेंच, रखड़ियां, लॉकेट, ईयरफोन, मैगनेट के अलावा बहुत कुछ था। उन्होंने बताया कि उनके कॅरिअर में और उनके अस्पताल में ऐसा पहला केस आया लेकिन फिर भी डॉक्टर ने तीन घंटे के सफल ऑपरेशन के बाद यह सारा सामान निकाला। हालांकि उनका कहना है कि लंबे समय से यह सामान पेट में रहने की वजह से मरीज की हालात ठीक नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, परिवार वालों ने बताया कि दो-तीन दिनों से पेट दर्द की ज्यादा समस्या थी। उसे नींद भी नहीं आती थी लेकिन वह बहुत कम बताता था। वे कई बार उसे डॉक्टर के पास लेकर गए लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। उसे पेट में दर्द और बुखार आने लगा तो एक डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने एक्स-रे कराने को कहा। इसके बाद मरीज को मोगा मेडिसिटी लाया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। वहीं, परिवार का कहना है कि यह सब वह कैसे खा गया, उनको नहीं पता। वहीं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर भी परेशान रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed