फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors in Chandigarh gave the message of organ donation through Ride of Life

Chandigarh News: डॉक्टरों ने राइड ऑफ लाइफ से दिया अंगदान का संदेश, सुखना लेक तक साइक्लोथॉन का आयोजन

Sun, 30 Jul 2023 09:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 Jul 2023 09:09 AM IST
सार

रैली में शामिल डॉक्टरों ने लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करते हुए पीजीआई से सुखना लेक तक साइकिल चलाकर जन जागरूकता का प्रयास किया। बता दें कि अंगदान जागरूकता माह के अंतर्गत पीजीआई में जुलाई में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों और उनके परिजनों को अंगदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Doctors in Chandigarh gave the message of organ donation through Ride of Life
साइक्लोथॉन में भाग लेते डॉक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीजीआई रोटो की तरफ से जुलाई माह में मनाए जा रहे अंगदान महोत्सव के अंतर्गत रविवार को राइट ऑफ लाइफ थीम पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। पीजीआई निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने रैली को कैरोल ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अंगदान के माध्यम से अपने प्रिय के दुनिया से जाने के बाद भी उसे दूसरे के शरीर में जीवित रखा जा सकता है। अंगदान गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए वरदान है। इसलिए जन जागरूकता के माध्यम से अंगदान अभियान को बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए।

विज्ञापन


रैली में शामिल डॉक्टरों ने लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करते हुए पीजीआई से सुखना लेक तक साइकिल चलाकर जन जागरूकता का प्रयास किया। बता दें कि अंगदान जागरूकता माह के अंतर्गत पीजीआई में जुलाई में लगातार कार्यक्रम आयोजित कर मरीजों और उनके परिजनों को अंगदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान अंगदान से जुड़े भ्रम को दूर कर उससे मिलने वाले जीवनदान की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed