फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor advice eat coarse grains instead of junk food

Ludhiana: डॉक्टरों की सलाह- जंक फूड की जगह मोटे अनाज का करें सेवन, शारीरिक व मानसिक तौर पर रहेंगे तंदरुस्त

Mon, 06 Mar 2023 07:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 07:42 PM IST
सार

डॉ. पूजा मजोतरा ने पौष्टकि आहार के गुण बताते हुए कहा कि मनुष्य को शारीरिक व मानसिक तंदरुस्ती के साथ शरीर को निरोग व रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो पौष्टिक आहार से ही मिलते है।

विज्ञापन
Doctor advice eat coarse grains instead of junk food
पौष्टिक आहार को स्वादिष्ट बनाने के तरीके बतातीं डॉ. पूजा मजोतरा व उनकी टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल में 15 दिवसीय सुविधा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ख्याति इंदिरा रानी की अध्यक्षता में आयुर्वेद विभाग ने मरीजों के उपचार के लिए विशेष जांच शिविर लगाया। शिविर में 100 से अधिक मरीज एवं स्टाफ की स्क्रीनिंग की गई और उनको शारीरिक व मानसिक तंदरुस्ती के पीछे पौष्टिक आहार की भूमिका से अवगत करवाया गया।

विज्ञापन


डॉ. मेरिन डेनियल, डॉ. पूजा मजोतरा, डॉ. रविप्रीत कलसी, डॉ. पुष्पिंदर सिंह संधू, डॉ. रमनदीप भाटिया और डायटीशियन रजनीश कौर ने बीमित व्यक्ति और उनके आश्रितों को बाजरा, रागी, कुटकी, संवा, ज्वार, कंगनी, चना और कोदो के फायदे बताए और बाजार के जंक फूड की जगह मोटे अनाज से घर पर ही विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


डॉ. पूजा मजोतरा ने पौष्टकि आहार के गुण बताते हुए कहा कि मनुष्य को शारीरिक व मानसिक तंदरुस्ती के साथ शरीर को निरोग व रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो पौष्टिक आहार से ही मिलते है। ऐसे में जंक फूड से परहेज करना चाहिए और मोटे अनाज समेत दूसरी पौष्टिक चीजों की रोटी, टिक्की व डोसा बनाकर आहार में शामिल करें। इससे स्वाद और पौषक तत्व दोनों बने रहेंगे। इस दौरान मरीजों के लिए ऑर्थो बोन डेंस्टोमिटरी जांच शिविर भी लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed