{"_id":"5fd7cc968ebc3e40fb197f36","slug":"do-not-go-anywhere-to-get-a-pensioner-s-life-certificate-call-the-postman-home-chandigarh-news-pkl3972031176","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र बनवाने कहीं न जाएं.. डाकिए को घर बुलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनभोगी जीवन प्रमाण पत्र बनवाने कहीं न जाएं.. डाकिए को घर बुलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। डाक विभाग ने पेंशन पाने वाले लाखों लोगों के लिए नवंबर में एक सेवा शुरू की है। इसके तहत डाक विभाग के कर्मचारी पेंशन पाने वालों के घर जाकर जीवन प्रमाण पत्र बनाएंगे।
डाकघर की इस सेवा से उन सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारियों को फायदा होगा जो चल-फिर नहीं सकते हैं। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। आपके घर के पास के डाकघर का डाकिया आपके घर आकर पांच मिनट से भी कम समय में बायोमेट्रिक से जीवन प्रमाण पत्र जारी कर देगा। इसके लिए 70 रुपये फीस देनी होगी। चंडीगढ़ में अब तक 1746 लोगों ने जीवन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था जिसमें से 1732 लोगों को प्रमाण पत्र बना दिया गया है।
हर वर्ष नवंबर में देना होता है प्रमाण पत्र
पेंशनभोगियों को पेंशन लेने के लिए बैंक या खजाने में स्वयं उपस्थित होना पड़ता था। जो बुजुर्ग थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे, उनके लिए बहुत परेशानी थी। कई किलोमीटर तक रास्ता तय करना पड़ता था। ऐसे में परिवार के एक सदस्य को भी आना पड़ता था। दूसरी ओर कई ऐसे भी पेंशनभोगी थे जिन्हें किसी कारणवश कहीं और रहना पड़ता था। इस कारण उन्हें पेंशन प्राप्त करने में दिक्कत आती थी। वह दिक्कत अब दूर हो गई है।
विज्ञापन
डाक विभाग के एप पर देना होगा जीवन प्रमाण पत्र बनाने का निवेदन
आप भारत के किसी भी कोने में हों। आपको डाक विभाग के पोस्ट इन्फो एप पर निवेदन डालना होगा। सभी डिटेल भरते समय जहां पर आप हैं, वहां का पिन कोड भी भरना होगा। ऐसे में पिन कोड से संबंधित सर्किल और डाक डिविजन के पास सूचना पहुंचेगी और फिर स्थानीय डाक घर तक। फिर स्थानीय डाकघर का डाकिया आपके घर पहुंचेगा और आपसे सभी जानकारी लेकर आपका प्रमाण पत्र डिजिटली बनाकर उसे सबमिट भी कर देगा और आपके पेंशन विभाग में आपका जीवन प्रमाण पत्र पहुंच जाएगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
हर साल नवंबर में पेंशनभोगी को जीवन प्रमाण पत्र देना पड़ता है। नवंबर से डाक विभाग ने सेवा शुरू की है। अभी तक 1746 पेंशनधारियों ने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निवेदन किया था। इसमें से 1732 लोगों का प्रमाण पत्र बना दिया गया है। कोरोना के कारण अब फरवरी 2021 तक प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। -मनोज कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज, चंडीगढ़ डिविजन