{"_id":"61ad2907b210f7353b139849","slug":"do-not-copy-in-online-examination-pu-is-breaking-chandigarh-news-pkl435143634","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन परीक्षा में न हो नकल, पीयू निकाल रही तोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन परीक्षा में न हो नकल, पीयू निकाल रही तोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन परीक्षाओं में नकल न हो, इसके लिए अधिकारी योजना बना रहे हैं। शिक्षक ऐसा प्रश्नपत्र बनाएंगे जो घुमावदार होगा। इससे विद्यार्थियों को नकल का मौका कम ही मिल पाएगा। कई अन्य रास्ते भी तलाशे जा रहे हैं ताकि परीक्षा की शुचिता कलंकित न होने पाए।
पीयू ने कोरोना की दूसरी लहर के बाद इस बार ऑफलाइन परीक्षा कराने के लिए कहा था, लेकिन इसका विरोध हुआ और छात्रों ने धरना प्रदर्शन कर दिया। पीयू ने यह इसलिए किया था कि विद्यार्थियों को भविष्य में नौकरी आदि के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े। छात्रों की मांग के बाद पीयू ने परीक्षा ऑनलाइन कर दी। अब इस परीक्षा की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि नकल कैसे रोकी जाए। अब तक हुई ऑनलाइन परीक्षाओं में इस बिंदु पर समुचित काम नहीं हो पाया और परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़े हुए। सूत्रों का कहना है कि इस बार पीयू नकल रोकने के बंदोबस्त कर रही है। इसके लिए तकनीकी का सहारा लिया जा सकता है। इसके अलावा शिक्षकों से भी कहा जा रहा है कि वह पेपर घुमावदार बनाएं ताकि विद्यार्थी की तैयारी का परीक्षा के जरिए पता लग सके यानी वास्तविकता सामने आ सके और उनको तैयारी के मुताबिक ही अंक मिल सकें। बताया जाता है कि यदि उत्तर पुस्तिकाओं में कई विद्यार्थियों के आंसर एक जैसे मिले या फिर किसी किताब से नकल करके लिखा गया है तो उसे शिक्षक जांच के दौरान पकड़ लेंगे, ऐसी तैयारियां भी चल रही हैं।