{"_id":"be41583930a3c8fca3eff151d19de577","slug":"do-a-favour-for-people-suffering-from-winter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपके प्रयास ठिठुरते लोगों को दे सकते हैं राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपके प्रयास ठिठुरते लोगों को दे सकते हैं राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Dec 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ लोगों पर सर्दियां कहर बनकर टूट पड़ी हैं। बेसहारा, बेघर और जरूरतमंदों को अपनी सांसें थमने का डर सताने लगा है। खुले आसमान तले इधर-उधर दुबक कर रात बिताने वाले ऐसे लोगों को ठंड से बचाने की कोशिश कई एनजीओ और जिम्मेदार लोग कर रहे हैं। इधर-उधर फुटपाथ पर दुबके लोगों को गर्म कंबल और कपड़े बांट रहे हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-11 करुणा सदन स्थित यूथ टेक्निकल ट्रेनिंग सोसायटी (वाईटीटीएस) नए और पुराने दोनों तरह के गर्म कपड़े एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है। पीजीआई, बापूधाम कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया कॉलोनी नंबर-4, इंदिरा कॉलोनी और संजय कॉलोनी जैसी जगहों पर लोगों की जरूरत को देख गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
एनजीओ के डायरेक्टर आरएस बेदी ने बताया कि बहुत से लोग खुद गर्म कपड़े जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचा पाते। वाईटीटीएस ऐसे लोगों से कपड़े लेकर इन तक पहुंचाती है। लोग चाहें तो करुणा सदन स्थित उनके ऑफिस में गर्म कपड़े डोनेट कर सकते हैं। उन्होंने बाकायदा एक क्लॉथ बैंक बनाया हुआ है।
विज्ञापन
रेडक्रॉस नए कपड़े कर रही एकत्रित
करुणा सदन स्थित रेडक्रॉस सोसायटी भी गर्म कंबल और नए कपड़े एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है। यहां केवल नए कपड़े और कंबल भेंट किए जा सकते हैं।
रेडक्रॉस केऑफिस को-ऑर्डिनेटर एसएस सैनी ने बताया कि उन्होंने अपने रैन बसेरा में तीन महीनों तक बेड चार्जिज लेना बंद कर दिया है। इसके अलावा गर्म कंबल भी एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं।
वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन भी कर रही मदद
सेक्टर-19 स्थित वाटिका स्कूल से चल रही वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन 181 भी सर्दी में जरूरतमंदों की सहायता कर रही है। आप चाहें तो हेल्पलाइन के ऑफिस जाकर गर्म कपड़े डोनेट कर सकते हैं। हेल्पलाइन से जुड़े अधिकारी रात केसमय सभी रैन बसेरों का निरीक्षण करते हैं। वे यहां जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचा देंगे।
खुद लें सौंपने का सुख
आप चाहें तो खुद बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े भेंट करने का सुख प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको रात के समय अपने घर से निकलना होगा। पीजीआई, जीएमसीएच-32, जीएमएसएच-16 के बाहर, इंडस्ट्रियल एरिया और रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे।