फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DJ Babu arrested with fake currency of thousands, consignment of drugs and pistol

डीजे वाले बाबू हजारों की नकली करेंसी, पिस्टल समेत लाखों रुपये की नशे के खेप के साथ गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2020 08:48 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
DJ Babu arrested with fake currency of thousands, consignment of  drugs and pistol
चंडीगढ़। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर डीजे बजाने वाले एक शख्स को 39900 रुपये की नकली करेंसी, पिस्टल और 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह नशे को नाइजीरियन से खरीदकर चंडीगढ़ और हरियाणा के शहरों में सप्लाई करता था। आरोपी रामदरबार फेज-1 निवासी सागर (42) है। शुक्रवार आरोपी को जिला अदालत में पेश कर पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल किया है। आरोपी डीजे बजाने का काम करता है।
विज्ञापन

वीरवार रात सेक्टर-31 थाना प्रभारी राजदीप सिंह की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर सरिता राय एरिया के मार्केट में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सागर नामक व्यक्ति अपनी सफेद रंग की हरियाणा नंबर एसेंट कार से जा रहा है। सूचना पर सरिता राय ने टीम के साथ सेक्टर-31 स्थित जपनीज गार्डन के पास नाका लगाकर वहां गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान कार (एचआर03जी 1404) को पुलिस ने रोककर चालक से पूछताछ शुरू कर दी। टीम की तलाशी के दौरान कार चालक सागर की जेब से लोडेड पिस्टल, 50 ग्राम हेरोइन, 4 कारतूस और 39 हजार 900 रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स 25/54/59, एनडीपीएस (21) और 489 के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
15 हजार में खरीदी थी पिस्टल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यूपी के देवबन से काला नामक शख्स से 15 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। नकली करेंसी को हरियाणा के यमुना नगर निवासी रूबी से लिया था। आरोपी अपने बेटी, पत्नी, मां और भाई के साथ रामदरबार फेज-1 के मकान नंबर 571 में रहता है। आरोपी सागर बारहवीं तक पढ़ा है और वह शादियों व पार्टियों में डीजे बजाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बरामद ज्यादातर नए नोट
आरोपी के कब्जे से बरामद नोट 2000 हजार, 500, 200, 100 और 50 के हैं। 50 रुपये के नोट छोड़ लगभग सभी नोट नए सीरीज वाले हैं। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस नकली नोट को बाजार में लाने वाले गिरोह की भी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed