फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali gift- now preparing to give relief to the shopkeepers in Sector 22 A and B

Chandigarh: सेक्टर 22 सी और डी के दुकानदारों को राहत, दुकानों के सामने स्टॉल लगाने की मिली अनुमति

Sat, 15 Oct 2022 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 15 Oct 2022 02:06 AM IST
सार

वर्ष 2019 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सेक्टर-एक से 6, 17 और 22 में त्योहारों में पर्चियां काटने की अनुमति पर रोक लगा दी थी। उसके बाद सेक्टर 22 में दुकानदारों को भी स्टॉल लगाने की अनुमति भी निगम ने बंद कर दी।

विज्ञापन
Diwali gift- now preparing to give relief to the shopkeepers in Sector 22 A and B
सेक्टर 22 मार्केट में लगे बोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम सेक्टर-22 सी और डी के दुकानदारों को दिवाली का तोहफा देने जा रहा है। वर्ष 2019 के बाद पहली बार दुकानदारों को अपने दुकानों के सामने स्टॉल लगाने की अनुमति मिलेगी। दुकानदार को केवल अपना सामान बेचने की ही अनुमति दी जाएगी, वह कोई दूसरा सामान नहीं बेच सकेंगे। वेडरों के लिए यहां बैठने की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि यह नो वेंडिंग जोन है। इसके लिए आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। दुकानदार शनिवार से स्टॉल लगाने के लिए निगम से पर्ची कटवा सकेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2019 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद सेक्टर-एक से 6, 17 और 22 में त्योहारों में पर्चियां काटने की अनुमति पर रोक लगा दी थी। उसके बाद सेक्टर 22 में दुकानदारों को भी स्टॉल लगाने की अनुमति भी निगम ने बंद कर दी। सेक्टर 22 मार्केट के दुकानदार आयुक्त आनिंदिता मित्रा के पास पहुंचे और त्योहारों में दुकानदारों को स्टॉल लगाने की अनुमति देने को कहा। इस मौके पर चर्चा हुई कि अदालत के आदेश तब तक थे जब तक वेडिंग साइट आवंटित नहीं थी। अब वेडिंग साइट आवंटित हो गई है इसलिए पूरे शहर की तरह यहां के दुकानदारों को स्टॉल लगाने की अनुमति दी जाए। आयुक्त ने कहा कि यहां वेंडरों की पर्ची नहीं काटी जाएगी, क्योंकि यह नो वेंडिंग जोन है।
विज्ञापन


आई लव सेक्टर-22 के बोर्ड पर लें सेल्फी, थैला लाने पर पाएं इनाम
मार्केट के सहयोग से प्रधान प्रवीण कुमार दुग्गल ने आई लव सेक्टर-22 का बोर्ड लगवाया है। इसके अलावा झूले और सेल्फी स्टैंड भी लगाया है। स्वच्छता को लेकर स्लोगन लिखे गए हैं। मार्केट की ओर से आओ चंडीगढ़ को स्वच्छ बनाएं सेल्फी स्टैंड बनाया जा रहा है। जहां थैला लेकर फोटो खिंचवानी होगी और मार्केट प्रधान के नंबर पर भेजनी होगी। प्रतिदिन तीन ड्रॉ निकलेंगे। जिसमें 1500, 1000 और 500 रुपये का इनाम होगा। यह आयोजन दिवाली तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस बार निगम की स्वच्छता वाली दिवाली
नगर निगम दिवाली पर स्वच्छता का नया प्रयोग करने जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत फिर उपयोग, प्लास्टिक को खत्म करने और रिसाइकिल की ओर ध्यान देते हुए 15 से 27 अक्टूबर तक एक विशेष अभियान ये दिवाली-स्वच्छता वाली शुरू करने जा रहा है। आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर योजना तैयार की। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिवाली से पहले अपनी सभी मशीनरी और उपकरण को लगाकर गलियों की बैकलेन, पार्कों, मार्केट, खुले स्थानों, रोड बर्म की सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेड़ों की कटाई और बागवानी के कचरे को उठाने के भी निर्देश दिए। खुले स्थानों से मलबा, बागवानी कचरे को उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ अतिरिक्त मशीनरी को लगाने को कहा। आयुक्त ने कहा कि दिवाली के बाद विशेष टीमें शहर की सफाई भी करेंगी। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपने घरों के साथ-साथ शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed