फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Diwali gift by the government to the family of martyr

शहीद के परिजन को सरकार ने दिया दिवाली का तोहफा, जानिए क्या?

Fri, 28 Oct 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिहोवा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिहोवा Updated Fri, 28 Oct 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
Diwali gift by the government to the family of martyr
एलओसी पर फायरिंग में शहीद हुआ बीएसएफ जवान सुशील कुमार - फोटो : File Photo
जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में शहीद हुए बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। वीरवार को पिहोवा पहुंचे खट्टर ने कहा कि सुशील की शहादत ने युवाओं में ओर जोश भर दिया है। उनकी ये शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। 
विज्ञापन


फैंसी कॉलोनी स्थित निवासी पर पहुंचकर सीएम खट्टर परिजनों से मिले और शहीद सुशील कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान शहीद की पत्नी सुनीता रानी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी सौंपा। इस पत्र को पढ़ने के बाद सीएम खट्टर ने आश्वासन दिया कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 50 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि सरकार ने शहीद के परिजनों को दी जाने वाली राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को भी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सैनिक देश की सीमाओं पर डटे रहें। सरकार उनके परिवार का पूरा ध्यान रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM बोले, शहीद सुशील की शहादत देश के युवाओं को करेगी प्रेरित

Diwali gift by the government to the family of martyr
शहीद सुशील कुमार के निवास पिहोवा पहुंचे सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला
पिछले रविवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में आरएसपुरा सेक्टर पर तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुशील कुमार शहीद हो गए थे। पिहोवा की फैंसी कॉलोनी निवासी सुशील के परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम ने पत्रकारों से कहा कि सुशील की शहादत ने युवाओं में ओर जोश भर दिया है। सुशील की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सांसद राजकुमार सैनी, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डॉ. पवन सैनी, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, नपा चेयरमैन अशोक सिंगला ने शहीद सुशील के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद सुशील के बेटे मोहित और भाई संजय से शहीद सुशील के जीवन और शहादत के क्षणों की जानकारी ली।

सुशील के साथी जवान से भी ली जानकारी

Diwali gift by the government to the family of martyr
CM Khattar - फोटो : फाइल फोटो
सुशील के साथी जवान से भी ली जानकारी
मुख्यमंत्री ने शहीद सुशील के साथ ही चौकी पर तैनात रहे बीएसएफ के जवान गिरीराज से भी आरएस पुरा जम्मू कश्मीर में लड़ाई के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री ने सुशील कुमार के बेटे मोहित, भाई संजय और के अलावा पिहोवा निवासियों से दुख सांझा किया।

इसके बाद वे शहीद के घर में गए और वहां सुशील की पत्नी सुनीता रानी, बेटी महक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी बात की और संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान शहीद की पत्नी सुनीता रानी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी सौंपा। इस पत्र के पढ़ने के बाद सीएम खट्टर ने आश्वासन दिया कि परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 50 लाख रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी। 

यह भी बोले सीएम 
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने अब शहीद के परिजनों को दी जाने वाली राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली समाज के लिए एक खुशी का त्योहार है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों को भी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनिक देश की सीमाओं पर डटे रहें। सरकार उनके परिवार का पूरा ध्यान रखेगी। इस मौके पर धुम्मन सिंह किरमिच, धर्मवीर डागर, रविंद्र सांगवान, सुशांत भारती, युधिष्ठिर बहल सहित अधिकारी, भाजपा नेता और शहर के नगर पार्षद और अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed