{"_id":"5de6cef58ebc3e54ac7bc7e3","slug":"divyang-players-showed-talent-won-medals-chandigarh-news-pkl358822799","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, जीते मेडल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, जीते मेडल्स
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्वनमेंट रिहैबिलिटेशन इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज (ग्रिड) द्वारा आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स मीट का समापन पंजाब यूनिवर्सिटी के इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर डीन (युनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन) पंजाब युनिवर्सिटी शंकरजी झा मौजूद थे। यहां ग्रिड के डायरेक्टर और जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. बीएस चवन भी मौजूद थे।
नेशनल स्पोर्ट्स मीट समापन समारोह के दौरान प्रो. बीएस चवन तथा शंकरजी झा ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रो. बीएस चवन ने कहा कि दिव्यांगों को सशक्त बनाना समाज की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक होना चाहिए और खेल सबसे महान तरीकों में से एक हो सकता है। डॉ. चवन ने पहले से ही दिव्यांगों के लिए किए गए कार्यों को साझा किया। इसमें बाधा मुक्त के लिए चंडीगढ़ का सर्वेक्षण शामिल है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कल्पना ने थाईलैंड में खेले गए विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट की रिपोर्ट ग्रिड, चंडीगढ़ की ज्वांइट डायरेक्टर प्रो. प्रीति अरुण ने प्रस्तुत की। प्रो. अरुण ने साझा किया कि कुल सात अलग-अलग खेलों में 22 टीमों के साथ कुल सात राज्यों ने भाग लिया। इसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, जूडो, टेबल टेनिस, हैंडबॉल, रोलर स्केटिंग खेल शामिल थे।
नेशनल स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत अमृतसर के खिलाड़ी आकाशदीप को क्रिकेट में बेस्ट बॉलर व मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया जबकि ग्रिड क्रिकेट में रनर अप रही। क्रिकेट में पेहल, अमृतसर को स्पोर्टस मीट में बेस्ट टीम भी घोषित किया गया क्योंकि वे मीट के दौरान कोई भी मैच नहीं हारी। जूडो 52 किग्रा वेट के 16-21 आयुवर्ग(पुरूष) में ग्रिड के सिमरन, जसकरण ने स्वर्ण पदक जीता जबकि वर्ग 44 किग्रो वेट के 12-15 आयुवर्ग(महिला) में ग्रिड की राखी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 100 मीटर की रिंक रेस में पुरूष वर्ग में अंशु व महिला वर्ग में ऋतिका को प्रथम घोषित किया गया। रिंक रेस में 100 मीटर में विभिन्न आयुवर्ग में ग्रिड की बुलबुल, सुनैना व सोरेम के मनप्रीत सिहं, पेहल से करणप्रताप सिंह, भगतपूरन सिंह संस्था से सपना ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस सिंगल में आरडीटी, आंध्रा प्रदेश ने बलराम रैड्डी ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।